Yogi Adityanath: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोबा को 697 करोड़ रुपये की 88 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। 13 साल बाद गोरखगिरि पहुंचे सीएम ने यहां रोपवे बनाने और इसे एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने माफियाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में बनने वाली तोप-मिसाइलों से पाकिस्तान और दुष्मन थर्रा रहा और यहां के देशावरी पान को पहचान और बीडा के जरिए क्षेत्र को वैश्विक पहचान मिलेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महोबा दौरा बुंदेलखंड के विकास और विरासत को नई ऊंचाई देने वाला रहा। सीएम ने यहां करीब 6970करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद गोरखगिरि पर्वत पहुंचे मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और इस ऐतिहासिक स्थल को एडवेंचर टूरिज्म और रोपवे से जोड़ने का बड़ा एलान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने महोबा की शौर्य गाथाओं को याद किया। (Yogi Adityanath) उन्होंने कहा कि आल्हा-ऊदल की यह वीर भूमि और यहां का ग्रेनाइट पत्थर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है। ऐतिहासिक देसावरी पान और चंदेल राजाओं के तालाबों का जिक्र करते हुए उन्होंने जल संरक्षण पर जोर दिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तालाबों की सिल्ट साफ कराने में सहयोग मांगा। विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बुंदेलखंड में भूमाफिया, खनन माफिया और वन माफिया हावी थे, जिन्हें अब मिट्टी में मिला दिया गया है।
Also Read –Ikka Star Cast: मिलिए इक्का की पूरी कास्ट से, जानिए क्या है फिल्म की कहानी
उन्होंने बुंदेलखंड डिफेंस कॉरिडोर में बनी तोप का उदाहरण देते हुए कहा कि रक्षा उत्पादन का यह केंद्र अब महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर और झांसी तक फैलेगा, जिससे यहां बनने वाले आधुनिक हथियार दुश्मनों को थर्रा देंगे। बुंदेलखंड में बनी तोप से पाकिस्तान भी थर्रा गया है।
डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सीएम ने अर्जुन सहायक परियोजना, केन-बेतवा लिंक और हर घर नल योजना का जिक्र किया, जिसने बुंदेलखंड की बहनों को पानी के संकट से मुक्ति दिलाई। (Yogi Adityanath) बीडा के माध्यम से क्षेत्र को ग्लोबल इंडस्ट्रियल हब बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि युवाओं और अन्नदाताओं का शोषण करने वालों की अब खैर नहीं है, सरकार विकास और सुरक्षा के एजेंडे पर अडिग है।
गरीब कल्याण को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने कहा कि बेटियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना के तहत सहायता राशि को बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है। महोबा के साथ-साथ चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर में भी विकास का यह पहिया तेजी से घूमेगा। (Yogi Adityanath) मुख्यमंत्री द्वारा मंच से लाभान्वित किए गए लाभार्थियों ने भी यूपी सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की जमकर सराहना की है।















