BJP Manifesto Release: BJP ने अपना संकल्प पत्र किया जारी, घोषणा पत्र में लिखी ये दस प्रमुख बातें

BJP Manifesto Release
Facebook
X
WhatsApp

BJP Manifesto Release: दिल्ली में बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। यह संकल्प पत्र बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा जारी किया गया है। घोषणा पत्र जारी करने से पहले जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज पोलिटिकल कल्चर को बदल दिया है। पहले के समय में मैनिफेस्टो आते थे लेकिन पार्टियां उसे भूल जाती थी। लेकिन अब मैनिफेस्टो संकल्प पत्र में बदल रहा है। जेपी नड्डा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्टी ने 2014 में 500 वादे किए थे जिसमें से 499 वादे पूरे कर लिए गए हैं। हमारा वादा निभाने का रिकॉर्ड हमेशा से आगे रहा है। हमारा रिकॉर्ड 99.9% है।

Haryana BJP Manifesto 2024: हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया संकल्प  पत्र, महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये, जानें और क्या-क्या - haryana bjp  manifesto for assembly ...

आज जेपी नड्डा ने कहा कि यह संकल्प पत्र दिल्ली की नींव का संकल्प पत्र है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली की सारी योजनाएं जारी रहेगी। हमारी सरकार बनने पर हम झुग्गी वालों को मुख्यधारा में लेकर आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए है। दिल्ली में वर्तमान समय में जितनी भी योजनाये लोगों के फायदे के लिए चल रही है वो आगे भी जारी रहेंगी। नड्डा ने आगे कहा कि हम महाराष्ट्र में महिलाओ को सहायता राशि देते है इसके अलावा अब हम हरियाणा में भी महिलाओं को 2100 रूपए देने का निश्चय कर रहे हैं।

image 119

BJP Manifesto Release: बीजेपी के संकल्प पत्र में क्या खास


बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज अपने संकल्प पत्र का पहला भाग जारी कर दिया है। इस संकल्प पत्र की जो मुख्य बातें रही उसकी अगर बात करे तो उन्होंने कहा-

  1. होली- दिवाली के मौके पर एक- एक गैस सिलेंडर फ्री दिए जायेंगे।
  2. दिल्लीवासियों को एलपीजी गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।
  3. महिला समृद्धि योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 2500 रूपए दिए जायेंगे।
  4. जो भी गर्भवती महिलाएं है उनको 21000 रूपए दिए जायेंगे।
  5. गर्भवती महिलाओं को न्यूट्रीशनल पैक भी दिए जायेंगे।
  6. आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू करेंगे और पांच लाख रुपये तक का हेल्थ कवर दिया जायेगा।
  7. दिल्लीवासियों को पांच लाख रुपये तक का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा दिया जायेगा।
  8. दिल्ली में अटल कैंटीन योजना को लागू करेंगे।
  9. जुग्गी-झोपड़ियों में पांच रूपए में राशन दिया जाएगा।
  10. वरिष्ठ नागरिकों को 3000 रुपये तक की पेंशन दी जाएगी

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें