
Chandauli: चंदौली शहाबगंज ।ब्लाक सभागार में शुक्रवार को जिला बाल संरक्षण इकाई व मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के पदाधिकारियों के साथ ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि बच्चों के सुरक्षा के लिए ग्राम स्तर पर बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति बनी हुई हैं।जो बच्चों के सुरक्षा हेतु हमेशा तत्पर है।
बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति से सभी पदाधिकारी अपने कार्य को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तो इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। (Chandauli) प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर एल बी शर्मा के द्वारा कहा गया कि बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के निदान के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से लगा हुआ है।बच्चों को सभी सुविधाएं प्राप्त हो इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। स्वास्थ्य कर्मी एल्बेंडाजोल की गोली समय पर बच्चों के साथ वयस्कों को भी देने का कार्य करते हैं। छोटी पहल से बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अरविंद सिंह के द्वारा कहा गया कि बच्चों के संरक्षण लिए ग्राम पंचायत मूल भूत आवश्यकताओं के पूर्ति हेतु तैयार है।
Also Read -Chandauli: चंदौली सड़क पर पानी ही पानी, बड़ी दुर्घटना को दे रहा दावत
इसके लिये ग्राम स्तर जरूरतों को पता करके बताएं। जिला बाल संरक्षण इकाई से भैयालाल के द्वारा कहा गया कि ग्राम स्तर पर कोई भी बच्चा अगर संदिग्ध परिस्थिति में दिखता है या पाया जाता है तो चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 या पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर कॉल अवश्य करें और अपने स्थानीय समिति ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति को सूचना दे । (Chandauli) यह समिति बच्चों के सुरक्षा के लिए ही है। (Chandauli) यह समिति बच्चों के संरक्षण हेतु प्रत्येक महिने में एक बार अवश्य मीटिंग होती है बच्चों के संवेदनशील मामलों को देखते हुए और बेटियों के पढ़ाई के लिए भी मुहिम जारी है कि “हमारी बिटिया कम से कम करेंगी ग्रेजुएशन तक पढ़ाई, हमारे यहां और गांव में बाल विवाह की पूर्ण है मनाही है। जिससे कम उम्र में शादी करने वाले अभिभावक और बच्चे जागरूक हो और अपने उच्च स्तरीय शिक्षा को प्राप्त कर सके। साथ ही बच्चों से संबंधित योजनाएं स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना,मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना इत्यादि के बारे में विस्तृत रूप से बताएं। गणेश प्रसाद विश्वकर्मा के द्वारा मिशन वात्सल्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और ग्राम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित करने के लिए पदाधिकारी को संवेदित किया गया।
Also Read –Baaghi 4 Teaser: जानिए कितने मिनट का होगा बागी 4 का टीजर, एक्शन व रोमांस से होगा भरपूर
पंचायत डायरी के माध्यम से बाल श्रमिक बच्चे, संभावित बाल विवाह वाले बच्चे, यौन शोषण के शिकार बच्चे, बाल तस्करी के शिकार बच्चे, शिक्षा से वंचित और अनाथ बच्चों से संबंधित आंकड़ों को एकत्र किया जा सकता है जो की बच्चों की सुरक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। (Chandauli) बाल विकास परियोजना अधिकारी के प्रतिनिधि लीलावती देवी के द्वारा कहा गया कि आंगनवाड़ी इस समिति की रीढ़ है जिसको की यह जिम्मेदारी 0 से 6 वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के माध्यम से पोषाहार दिया जाता है उसके अलावा जो किशोरिया या किशोर का बाल विवाह, बाल श्रम में जा रहे है या जाने की संभावना है उनको चिन्हित करने के लिए प्रयास करे। (Chandauli) पुलिस विभाग से उप निरीक्षक प्रेम सिंह के द्वारा बताया गया कि पुलिस विभाग 24 घंटे बच्चों के सुरक्षा के लिये तैयार है। शिक्षा विभाग से अवधेश सिंह के द्वारा कहा गया कि बच्चों को संरक्षित करना है तो शिक्षा से जोड़ने के लिए शत प्रतिशत कार्य करने की जरूरत है।इस कार्यक्रम में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, ग्राम पंचायत सचिव, संस्था के नारायण प्रसाद,सरिता देवी, इत्यादि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश ने किया।















