
BS Reddy: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी का घटक दलों के नेताओं से परिचय कराया। संसद के केंद्रीय कक्ष में खरगे के साथ पहुंचे सुदर्शन का स्वागत करने के लिए कांग्रेस की सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी दलों के नेता मौजूद थे। (BS Reddy) इस बैठक में सभी गठबंधन दलों ने अपने विचार रखे।
BS Reddy: उपराष्ट्रपति चुनाव है विचारधारा की लड़ाई
सुदर्शन बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बी सुदर्शन रेड्डी विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा, “उपराष्ट्रपति चुनाव सिर्फ एक पद के लिए नहीं है, बल्कि यह हमारे देश की आत्मा की एक विचारधारात्मक लड़ाई है। (BS Reddy) जहां सत्तारूढ़ दल ने आरएसएस की विचारधारा को अपनाया है, वहीं हम संविधान और उसके मूल्यों को अपनी दिशा मानते हैं।
Also Read –Firozabad News: शिवपाल यादव का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला, डीएपी की किल्लत, मदरसा बोर्ड और चुनाव आयोग पर दी प्रतिक्रिया
खरगे और राउत ने उठाए संसद में दबाव के सवाल
बी सुदर्शन रेड्डी ऐसे समय में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बने हैं जब लोकतांत्रिक संस्थाएं अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रही हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संसद में विपक्ष की आवाज को दबाने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। अब संसद सरकार की विचारधारा को फैलाने का साधन बन गई है और कई अहम बिल बिना ठीक से चर्चा के पास हो रहे हैं। (BS Reddy) शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि विपक्ष की एकता मजबूत है, और हमारे पास सुदर्शन हैं, इसीलिए कौरवों (एनडीए) की हार तय है। बैठक के दौरान राहुल गांधी ने अपनी बिहार यात्रा का जिक्र करते हुए सुदर्शन को विपक्षी एकता की जीत का प्रतीक बताया।
Also Read –UP T20 League 2025: लखनऊ की पहली जीत, मेरठ को 5 विकेट से हराया
विपक्षी गठबंधन का मॉक पोल
विपक्षी गठबंधन ने 8 सितंबर को मॉक पोल कराने का फैसला किया है ताकि सभी सदस्य उपराष्ट्रपति चुनाव में अपने वोट का सही तरीके से इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। विपक्षी सांसदों ने बैठक में उस संविधान संशोधन विधेयक का विरोध किया, जो संसदीय लोकतंत्र और संघवाद के मूल्यों को कमजोर करता है। मल्लिकार्जुन खरगे ने इसे सत्र के अंत में पेश करने की आलोचना की। बैठक में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), आरजेडी, जेएमएम, शिवसेना यूबीटी, केरल कांग्रेस एम, आईयूएमएल, द्रमुक, वाम दलों समेत इंडिया गठबंधन के कई अन्य दलों के नेता शामिल हुए।














