Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर हो सकती है चर्चा

Facebook
X
WhatsApp

Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। (Cabinet Meeting) यह बैठक पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली बार हो रही है।

image 16

सूत्रों के अनुसार, इस अहम बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी रणनीति और कार्रवाई की विस्तृत जानकारी मंत्रियों को दी जा सकती है। (Cabinet Meeting) यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ मनाने जा रही है। आगामी सप्ताह में मंत्रिपरिषद के सदस्य भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

image 18

बैठक में सरकार की उपलब्धियों और प्रमुख नीतिगत फैसलों पर भी चर्चा संभव है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित कर सकते हैं ताकि मंत्री जनता के साथ संवाद के दौरान उन्हें बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर सकें। (Cabinet Meeting) इस बैठक को आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तय करने के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें