Chandauli: चंदौली हजारों भक्तों ने बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक पुलिस ने ड्रोन और सीसीटीवी से रखी नजर

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: चकिया,चंदौली। हेतिमपुर गांव स्थित बाबा जागेश्वर नाथ मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में दूर-दूर से भक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दर्शन करने पहुंचे।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मंदिर परिसर में तैनात रहे। (Chandauli) मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की गई। सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया।

WhatsApp Image 2025 08 04 at 3.42.38 PM

Also Read –Chandauli: चंदौली जयमोहनी रेंज में 48वें दिन भी वन विभाग कर्मचारियों का धरना जारी

पुलिस ने मेले में आए दर्शनार्थियों पर लगातार नजर रखी। चेन स्नेचरों और जेबकतरों पर भी पुलिस की पैनी नजर थी। सावन के पवित्र माह में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु इस मंदिर में आते हैं।

यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है। (Chandauli) श्रद्धालु मुंडन संस्कार के साथ ही भंडारा, कथा सहित अन्य पारंपरिक मान्यताओं को भी पूरा करते हैं। सुबह से ही भक्तों की भीड़ हजारों की संख्या में उमड़ी हुई थी।

Also Read –Donald Trump Press Secretary: “वो होंठ जिस तरह वो हिलते हैं…जैसे मशीनगन!” प्रेस सेक्रेटरी पर ट्रंप की फिसली जुबान, अजीब तारीफ से मचा बवाल

इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह पुलिस जवानों के साथ मंदिर परिसर में मौजूद रहे। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर नजर रखी गई।

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें