Chandauli: चंदौली विद्यालय परिवर्तन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट – मिथिलेश गुप्ता

Chandauli: चंदौली। जिले में लगातार बढ़ रही शीत लहर और तापमान में भारी गिरावट को देखते हुए जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आपदा प्रबन्धन अधिनियम में उल्लिखित प्रावधानों के अंतर्गत शीत लहर के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी विद्यालयों के समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जनपद चंदौली में बेसिक शिक्षा परिषदीय के समस्त विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा समस्त बोर्ड के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 08 तक की कक्षाएं दिनांक 19.12.2026 से अग्रिम आदेश तक प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।

WhatsApp Image 2025 12 18 at 4.18.21 PM

Also Read –Chandauli: मेंटल मैथ वर्ल्ड कप में आदविक गुप्ता का शानदार प्रदर्शन, विधायक अनुराग सिंह ने किया सम्मान

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। (Chandauli) सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि शीत लहर के दौरान बच्चों को किसी भी प्रकार की असुविधा या स्वास्थ्य जोखिम का सामना न करना पड़े।

Also Read –Hasnat Abdullah statement: “मैं सलाम क्यों करूं…!” बांग्लादेशी नेता ने दे डाली भारत को खुली धमकी, भड़क उठा एंटी-इंडिया तूफ़ान.. आगामी चुनाव से पहले साजिश?

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को मौसम के अनुसार गर्म कपड़ों में विद्यालय भेजें और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का विशेष ध्यान रखें।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें