Chandauli News: डीआरएम बिल्डिंग में आग लगने से मची अफरा तफरी, आग की घटना को लेकर होने लगी तरह-तरह की चर्चाएं

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News: चंदौली जनपद के पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर जंक्शन स्थित डीआरएम (डिविजनल रेलवे मैनेजर) कार्यालय में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग सबसे पहले रिटायर कर्मियों के शेड से शुरू हुई और धीरे-धीरे ग्राउंड फ्लोर होते हुए अकाउंट सेक्शन और आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) कार्यालय तक पहुंच गई।

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। (Chandauli News) हालांकि तब तक आरपीएफ कार्यालय में भारी नुकसान हो चुका था। कई दस्तावेज और उपकरण जलकर खाक हो गए।

गौरतलब है कि यह कार्यालय हाल ही में उस समय चर्चा में आया था जब सीबीआई ने यहां लोको पायलट की प्रोन्नत परीक्षा में पेपर आउट होने के मामले को लेकर छापेमारी की थी।सीबीआई ने अधिकारियों सहित 26 लोगों को गिरफ्तार भी किया था सीबीआई कार्रवाई के बाद रेलवे बोर्ड ने डीआरएम समेत कई अधिकारियों का तबादला भी कर दिया था। ऐसे में आग की घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

image 224

सूचना मिलते ही डीआरएम और रेलवे विभाग के अन्य उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। (Chandauli News) मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू रेल डिवीजन में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। इस संबंध में फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से लगना प्रतीत हो रही है,विशेष जांच में स्पष्ट हो पाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें