Chandauli News: महिला जनसुनवाई कार्यक्रम सम्पन्न: घरेलू हिंसा से जुड़े 20 मामलों की सुनवाई, एक प्रकरण मौके पर निस्तारित

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli News: चंदौली। राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश सरकार की मा० सदस्या श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था।

जनसुनवाई में घरेलू हिंसा एवं पति-पत्नी के बीच विवाद से संबंधित कुल 20 प्रकरण वादकारी सहित आयोग के समक्ष प्रस्तुत हुए। (Chandauli News) इनमें से एक प्रकरण, जो श्रीमती लक्ष्मी पत्नी श्री आलोक उपाध्याय से संबंधित था, को मौके पर ही सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित कर दिया गया। शेष 19 मामलों में आयोग ने आवश्यक कार्यवाही कर समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

WhatsApp Image 2025 04 18 at 3.22.20 PM

कार्यक्रम में यह निर्णय भी लिया गया कि जिन मामलों में पीड़िताएं न्यायालय में लंबित वादों से जूझ रही हैं, उनके बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित किया जाएगा। (Chandauli News) साथ ही, समाज कल्याण तथा कौशल विकास विभाग को निर्देशित किया गया कि वे इन महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करें तथा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

जनसुनवाई में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, नामित उप-जिलाधिकारी श्री विराग पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, जिला प्रोबेशन अधिकारी, महिला कल्याण विभाग एवं वन स्टॉप सेंटर के कार्मिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2025 04 18 at 3.22.27 PM

कार्यक्रम के अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

रिपोर्ट- बालमुकुंद लाल

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें