Chandauli: चंदौली जनपद के 8 ब्लॉकों में पंचायत सहायक / एकाउण्टेंट-कम-डाटा इंट्री आपरेटर की होगी बहाली

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

Chandauli: जिले के सदर ब्लाक , बरहनी नियामताबाद, सकलडीहा, चहनियां, धानापुर, चकिया एवं शहाबगंज ब्लाकों में पंचायत सहायक / एकाउण्टेंट -कम-डाटा इंट्री आपरेटर के रिक्त पदों पर बहाली की जायेगी। इसकी जानकारी देते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने बताया कि इसके लिए प्रक्रियानुसार अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि निदेशक पंचायती राज – यूपी के कार्यालय आदेश पर पंचायत सहायक / एकाउन्टेन्ट-कम- डाटा इन्ट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर चयन किए जाने हैं। (Chandauli) जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद पंचायत सहायक/एकाउन्टेन्ट – कम- डाटा इन्ट्री आपरेटर के रिक्त पदों का विवरण एवं आवेदन फार्म का प्रारूप संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय, संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालय एवं जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से विस्तृत रूप से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2025 तक है।

WhatsApp Image 2025 11 06 at 3.15.07 PM
WhatsApp Image 2025 11 06 at 3.15.07 PM 1 1

Also Read –Chandauli: चंदौली ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग लगाएं, 10 लाख रुपये ऋण देगी सरकार: जिला ग्रामोद्योग अधिकारी

Also Read –Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 में हुई भयंकर लड़ाई नीलम ने दिया अभिषेक को धक्का, अमाल ने कैप्टन बनते ही घर में लगाई आग

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें