Chandauli: पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने ली शुक्रवार परेड की सलामी

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा शिविर पुलिस लाइन, चंदौली में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसपी ने परेड की सलामी ली और परेड का विधिवत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस बल की अनुशासन एवं तैयारी की जांच की। (Chandauli) इसके अलावा PRV वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों और मेडिकल किट का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को घटनास्थल को सुरक्षित करने के लिए पीली पट्टी लगाने के तरीकों का प्रशिक्षण भी दिया।

WhatsApp Image 2025 06 27 at 12.32.51 PM 1

एसपी आदित्य लांग्हे ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित परेड से पुलिस बल में अनुशासन, दक्षता और आपसी समन्वय बेहतर होता है।

Also Read –Chandauli: चंदौली में मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान: सघन निरीक्षण व नमूना संग्रहण

इस अवसर पर कई अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे और परेड को सफल बनाने में सहयोग किया। Chandauli) व परेड का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए दौड़ कराया गया। परेड के दौरान अनुशासन, एकरूपता हेतु टोलीवार ड्रिल की कार्यवाही को और प्रभावी बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

WhatsApp Image 2025 06 27 at 12.32.51 PM

इसके अतिरिक्त विभिन्न नामित थानों से परेड में सम्मिलित थानाप्रभारी व पुलिसकर्मियों को असलहों की हैंडलिंग तथा असेम्बलिंग कराई गई। तत्पश्चात 112 के वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपरोक्त को चेक किया गया। पीली पट्टी लगाकर घटनास्थल को सुरक्षित करने हेतु प्रशिक्षित किया गया। साथ ही ड्रोन टीम से ड्रोन कैमरे के बारे में जानकारी ली गई।

Also Read –Israel Planned Khamenei Assassination: अगर रेंज में होता, तो मार देते! मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा सीक्रेट LEAK

साथ ही शिविर पुलिस लाईन की स्वच्छता और व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए साफ-सफाई के लिए कड़े निर्देश दिए गए। परेड के दौरान प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी आकांक्षा गौतम, प्रतिसार निरीक्षण मौजूद रहे।

रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें