Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार को एक यात्री बस पलटने से तीन यात्रियों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। यह हादसा जिले के बेलगहना थाना क्षेत्र के केंदा बंजारी घाट पर हुआ।
पुलिस ने बताया कि बस प्रयागराज से दुर्ग जा रही थी। सुबह करीब छह बजे केंदा बंजारी घाट पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। Chhattisgarh News: हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जिनकी पहचान 60 वर्षीय हरिश्चंद्र साहू, 55 वर्षीय रामचंद्र साहू और 25 वर्षीय राकेश साहू के रूप में हुई है।
Chhattisgarh News: 3 यात्रियों की मौत
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा; बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत, 16 घायल| घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Chhattisgarh News: हादसे के कारणों की जांच
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।















