
CM Yogi on Bareilly Violence: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में बीते शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी प्रतिक्रिया जतायी हे। उन्होंने सख्त अंदाज में कहा कि मौलाना भूल गया कि सत्ता किसकी है। उसे यह लगा कि उसे चाहने पर व्यवस्था रूक सकती है। (CM Yogi on Bareilly Violence) लेकिन हमने यह बिल्कुल साफ कर दिया है कि न तो नाकाबंदी होगी और न ही कर्फ्यू लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो जिस भाषा में समझेगा। उसे उसी की भाषा में समझाया जाएगा।
उन्होंने उपद्रवियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बवाल फैलाने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि उनकी सात पीढ़ी भी दंगा करना भूल जाएगी। किसी भी उपद्रवी और दंगाई को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। (CM Yogi on Bareilly Violence) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में हुए बवाल को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा
CM Yogi on Bareilly Violence: सीएम योगी ने सुनायी खरी-खरी
बरेली में हुए बवाल के बाद एक कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर खरी-खरी सुनायी। उन्होंने कहा कि बरेली का मौलाना भूल गया कि यूपी में सत्ता किसकी है। वह धमकी दे रहा था कि शहर जाम कर देंगे। लेकिन हमने साफ कह दिया कि न तो जाम होगा और न ही कर्फ्यू ही लगेगा। (CM Yogi on Bareilly Violence) यही नहीं ऐसा करने वालों को इस तरह का सबक सिखाएंगे कि आने वाली सात पीढ़ियां भी उपद्रव करने से पहल कई बार सोचेगीं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उपद्रव फैलाने वाले जिस भाषा में समझना चाहते हैं। उन्हें उसी भाषा में समझाया जाएगा।
Also Read – गुरुग्राम में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
इसके साथ ही उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर वार करते हुए कहा कि 2017 से पहले यूपी में ऐसा होता था। पूर्ववर्ती सरकारों ने हर जिलों में एक माफिया दे दिया था। यही नहीं माफिया जिले की सत्ता को अपने तरीके से चलाते थे। लोगों को जीना मुश्किल हो गया था। किसानों की खेती-बाड़ी चौपट हो गयी थी। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा था। यूपी में वसूली गैंग एक्टिव था और चाचा-भतीजा वसूली करते थे। ट्रांसफर- पोस्टिंग में दलाल बोली लगाते थे। लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही यूपी में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कस दिया गया। अनैतिक और अवैध कार्यो पर प्रहार किया गया।
उल्लेखनीय है कि यूपी के बरेली जनपद में आई लव मोहम्मद के समर्थन में हुए बवाल के बाद से पुलिस भी एक्शन मोड में आ गयी है। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष तौकीर रजा सहित 50 लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है। वहीं छह मुकदमे भी दर्ज किये गये है। (CM Yogi on Bareilly Violence) कि पहले मुख्यमंत्री आवास पर दंगाइयों को सम्मानित किया जाता था। लेकिन अब यूपी में उपद्रव करने वाले हिंसा करने से पहले कई बारे सोचेंगे। अब कोई भी सिस्टम को ब्लॉक नहीं कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2017 के बाद से अब तक उत्तर प्रदेश में कर्फ्यू नहीं लगने दिया गया।









