Congress leader Ajay Rai: कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने राष्ट्रीय महिला आयोग की नोटिस पर बयान दिया है। गाजीपुर में मीडिया से बात करते हुए अजय राय ने कहा कि वह महिला आयोग की ओर से भेजे गए नोटिस का जवाब देंगे। अजय राय ने पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर विवादित बयान दिया था। (Congress leader Ajay Rai) जिसके बाद अजय राय को राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से नोटिस भेजा गया था। बीजेपी ने एफआईआर भी दर्ज कराई है।
महिला आयोग ने अजय राय को भेजा है नोटिस
कांग्रेस पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय बुधवार को गाजीपुर में भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में मीडिया से मुखातिब थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से पार्टी के एजेंडा को लेकर बातचीत की। (Congress leader Ajay Rai) स्मृति ईरानी पर दिए गए बयान पर अजय राय ने कहा कि वह महिला आयोग की नोटिस का जवाब देंगे। वह इस मामले में खुद के ऊपर हुए मुकदमे के खिलाफ भी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। अजय राय ने यह भी कहा कि जब उनके पार्टी लीडर सोनिया गांधी को अपशब्द बोले गए, तब महिला आयोग की नोटिस क्यों नही आई?

कहा- बहादुर धरती गाजीपुर के रहने वाले हैं
अजय राय ने मुख्तार अंसारी की सजा पर बोलते हुए कहा कि उनकी गवाही के आधार पर ही मुख्तार अंसारी को सजा कोर्ट ने सुनाई है। अजय राय के अनुसार, उन्होंने मामले में गवाही और पैरवी कर अपना फर्ज पूरा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जवाब दे। (Congress leader Ajay Rai) कृष्णानंद राय हत्याकांड में आरोपियों को सजा क्यों नही हुई। कृष्णानंद राय हत्याकांड में गवाह क्यों टूट गए ? उन्होंने यह भी कहा कि सपा, बसपा सरकार में उन पर एनएसए, गैंगस्टर लगा, लेकिन वह नही टूटे। अजय राय के अनुसार, उन्होंने सपा, बसपा सरकार का सामना किया। उन्होंने दावा किया कि वह बहादुर धरती गाजीपुर के रहने वाले हैं। उन्हें चाहे सरकार से लड़ना पड़े, मुख्तार से या मोदी से, वह पीछे नही हटेंगे। कांग्रेस नेता अजय राय गाजीपुर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई करने आए थे।









