Corona Virus In Agra: ताजनगरी आगरा में कोरोना का पहला केस मिला है। चीन से लौटे युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। युवक दो दिन पहले चीन से लौटा था। एक निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई थी। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंच गई है।
23 दिसंबर को आगरा आया युवक
शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्ष का युवक चीन गया था। (Corona Virus In Agra) वह 23 दिसंबर को आगरा लौटा। यहां उसने निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई। रविवार को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर निजी लैब द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई।

संपर्क में आगे लोगों की भी कराई जाएगी जांच
रैपिड रेस्पोंस टीम को युवक के घर भेजा गया है। (Corona Virus In Agra) युवक के संपर्क में आगे लोगों की भी जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि आरआरटी टीम कोरोना संक्रमित मरीज के घर पहुंच गई है।
सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू, लखनऊ भेजे जाएंगे
सीएमओ डा. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नए साल पर तमाम लोग विदेश घूमने जाते हैं। कारोबार के सिलसिले में भी विदेश यात्रा पर जाने वालों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में विदेश यात्रा से लौटने वाले लोगों की स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सूची उपलब्ध कराई जाएगी। इन पर सात दिन तक नजर रखी जाएगी, होम आइसोलेट किए जाएंगे। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा न रहे। वहीं, एसएन सहित निजी लैब की जांच में कोरोना की रिपोर्ट पाजिटिव मिलने पर सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए केजीएमयू, लखनऊ भेजे जाएंगे।
https://youtu.be/68pY_PTRo5I









