Crime News: लोहे की राड से की पत्नी की हत्या, पहले भी कई बार कर चुका था हमला

Crime News: लोहे की राड से की पत्नी की हत्या, पहले भी कई बार कर चुका था हमला
Facebook
X
WhatsApp

Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंदिरानगर के आम्रपाली इलाके में शुक्रवार को टेलर ने लोहे की राड से पीटकर 48 वर्षीय पत्नी कुसुम की हत्या (Crime News) कर दी। बीच-बचाव करने आई बेटी को छत से धक्का दे दिया, जिससे उसका पैर टूट गया। पोस्टमार्टम के बाद परिवारजन कार्रवाई की मांग को लेकर शव रखकर प्रदर्शन किया।बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि कुसुम घरों में काम करती थी। आरोपित राजकमल टेलर था।

कुसुम की बेटी गौरी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर पापा राजकमल घर पर ही थे। मम्मी के घर आते ही झगड़ने लगे। शोर सुनकर ऊपर के कमरे से नीचे पहुंची तो देखा पापा मम्मी को मार रहे हैं। इस पर पापा को धक्का दिया तो मम्मी छत पर चली गईं। वह भी पीछे से छत पर पहुंच गए और लोहे की राड से सिर पर हमला कर दिया। पीछे से वहा पहुंची तो सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे सीधे नीचे आकर गिरी और पैर टूट गया।

Crime News: हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है

पापा वहां से भाग गए। चीख-पुकार सुनकर सभी लोग एकत्रित हुए और आननफानन लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार को मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि बड़े बेटे रिंकू की तहरीर पर आरोपित राजकमल पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तलाश की जा रही है। कुसुम की बहन सुनीता ने बताया कि 25 साल पहले शादी हुई थी। परिवार में चार बेटे और एक बेटी है। शादी के बाद से राजकमल आए दिन उनकी पिटाई करता था।

हर बार कहता था कि उन्हें नहीं छोड़ेगा। पहले भी दो बार बहुत ज्यादा मारा था, जिसमें एक बार नौ टांके और दोबारा में 13 टांके लगे थे। उसके बाद से दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। बावजूद इसके पीछे पड़ा रहता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो उसमें सिर पर चोट लगने से मौत की बात सामने आई। जानकार ने बताया कि महिला का आपरेशन हो गया था। इस कारण कितनी बार हमला किया, यह कह पाना मुश्किल है।

https://youtu.be/xaU19nr5CH8?si=zXXOQIKY4S3zCB3W

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें