Crime News: राजस्थान के सांचौर जिले के चितलवाना थाना क्षेत्र में रविवार शाम को प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराने के लिए पत्र भेज दिया गया है। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बिहार: उर्दू और गैर उर्दू स्कूलों में छुट्टी के लिए सरकार ने जारी किए दो अलग-अलग कैलेंडर. #india24x7livetv #newsupdates #Bihargovernment #BiharNews pic.twitter.com/sC2hm4jGNt
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) November 28, 2023
घटना रविवार देर शाम की है। नरेंद्र धोबी अपनी प्रेमिका के मिलने के लिए रात के अंधेरे में उसके घर पहुंचा था। नरेंद्र अपनी प्रेमिका से मिल रहा था, वैसे ही युवती के परिवार के सदस्यों और परिचितों ने उस पर हमला कर दिया। युवती के घर वालों ने नरेंद्र को पकड़कर जमकर पीटा। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Crime News:शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम नरेंद्र धोबी (27) है। वह रणोदर गांव का रहने वाला था। वह शादीशुदा था और उसकी दो बेटियां हैं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में युवती सहित छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि युवती को मृतक के शादीशुदा होने के बारे में पता नहीं था।
युवती के परिजन भी दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग से नाराज थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने इस घटना की निंदा की है और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है










