रिपोर्ट -सन्तोष कुमार वर्मा
Sitapur: जहांगीराबाद (सीतापुर)।सकरन थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बालक का शव रस्सी के सहारे नदी के किनारे लगे पेड़ से लटकता पाये जाने से हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पीआरवी सहित सदरपुर व सकरन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। (Sitapur) फोरेंसिक विभाग की भी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।सकरन पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदरपुर थाना क्षेत्र के देवरियाखुर्द गांव निवासी हरीशंकर राजवंशी का मंझला पुत्र चाहत (14 वर्ष) का शव गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर सकरन थाना क्षेत्र में ललीमत पुरवा गांव से पश्चिम अकबर अली के गन्ने के खेत के सामने केवानी नदी के किनारे लगे भिलोर के पेड़ की डाल से लटका मिला। (Sitapur) मृतक के पिता व परिजनों ने बताया कि चाहत मंगलवार शाम 4 बजे से घर से गायब था।देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी ढुंढ़ाई शुरू की परन्तु देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह लगभग 9:00 बजे उन्हें यह सूचना मिली एक बालक का शव नदी के किनारे पेड़ से लटक रहा है। जब परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो उन्होंने अपने पुत्र चाहत के रूप में उसकी पहचान की। मौके पर कोहराम मच गया।
Also Read –Shehzad Poonawalla : पुणे में शहजाद पूनावाला की मां को कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
मौके पर सदरपुर थाना से उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह व उपनिरीक्षक सकरन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। (Sitapur) थानाध्यक्ष सकरन प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई जारी है मौके की फोरेंसिक जांच कराकर शव को पोस्टमार्टम के भेजा जा रहा है।अभी तक परिजनों द्वारा किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है।















