Delhi Airport ATC issue: दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा! ATC सिस्टम फेल होने से 100+ उड़ानें लेट… यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Facebook
X
WhatsApp

Delhi Airport ATC issue: देश की राजधानी दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) शुक्रवार को अफरातफरी का केंद्र बन गया। सुबह से ही यहां एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के कारण उड़ानों की आवाजाही ठप पड़ गई। आसमान में उड़ान भरने को तैयार विमान जमीन पर अटके रहे और यात्रियों की परेशानियां बढ़ती चली गईं।

Delhi Airport ATC issue: तकनीकी गड़बड़ी से बिगड़ा शेड्यूल

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, एटीसी सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण 100 से ज्यादा उड़ानें लेट हो गईं। दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तकनीकी दिक्कत की वजह से विमान संचालन में देरी हो रही है, लेकिन हमारी टीमें लगातार समस्या को सुलझाने में जुटी हैं। (Delhi Airport ATC issue) हालांकि, यात्रियों को अपील की गई है कि वे अपनी एयरलाइंस से संपर्क बनाए रखें और नए शेड्यूल की जानकारी लेते रहें।

Also Read –Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 में हुई भयंकर लड़ाई नीलम ने दिया अभिषेक को धक्का, अमाल ने कैप्टन बनते ही घर में लगाई आग

हजारों यात्री फंसे, अफरा-तफरी का माहौल

एयरपोर्ट के टर्मिनल 1, 2 और 3 पर सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें लगी हैं। कहीं बोर्डिंग गेट पर इंतजार करते थके चेहरे हैं तो कहीं बच्चे और बुजुर्ग भीड़ में परेशान दिखे। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए एयरपोर्ट की स्थिति पर नाराजगी जताई है। (Delhi Airport ATC issue) एक यात्री ने लिखा, “पिछले दो घंटे से विमान में बैठे हैं, लेकिन टेकऑफ का कोई अपडेट नहीं।”

इंडिगो और अन्य एयरलाइंस पर भी असर

विमानन कंपनी इंडिगो ने एक्स पर जानकारी दी कि दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स पर एटीसी सिस्टम की समस्या का असर हुआ है। इंडिगो ने कहा कि जमीन पर मौजूद और सवार हो चुके यात्रियों को ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन हमारी टीम उन्हें सहायता प्रदान कर रही है। (Delhi Airport ATC issue) अन्य एयरलाइंस ने भी यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच कर लें।

Also Read –KGF Actor Harish Rai Death News: एक्टर हरीश राय का निधन, फैमिली में कौन-कौन? बीवी व बच्चों का हुआ बुरा हाल, देखें

जांच जारी, जल्द बहाल होने की उम्मीद

तकनीकी विशेषज्ञों की कई टीमें एटीसी सिस्टम को दुरुस्त करने में जुटी हैं। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि कुछ घंटों में उड़ानों का संचालन सामान्य हो जाएगा। फिलहाल, दिल्ली एयरपोर्ट पर इंतजार ही सबसे बड़ी उड़ान बन गई है, और यात्रियों को बस यही उम्मीद है कि आसमान फिर से साफ हो और उड़ानें दोबारा पटरी पर लौटें।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें