Delhi News: जीना है तो दिल्ली छोड़ दो! स्मोग-कोहरे की जहरीली चादर में डूबी राजधानी, सांस लेना मुश्किल

Facebook
X
WhatsApp

Delhi News: उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है, लेकिन दिल्ली-एनसीआर की हवा अब ‘जहरीली गैस चैंबर’ बन चुकी है। घने कोहरे और कम हवाओं के कारण राजधानी के आसमान में स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है, जिससे कई इलाकों में विजिबिलिटी (दृश्यता) लगभग जीरो हो गई है। (Delhi News) सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं, लेकिन असली खतरा वायु प्रदूषण का है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 450 के आसपास बना हुआ है, जो ‘सीवियर’ (गंभीर) श्रेणी में आता है और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है।

Also Read –Chandauli: चंदौली शहाबगंज ब्लॉक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Delhi News: प्रमुख इलाकों में AQI 483 पार: ‘सीवियर’ श्रेणी

दिल्ली का समग्र AQI 450 के आसपास है, जो इस सर्दी की सबसे खराब स्थिति में से एक है। (Delhi News) कम हवाओं की गति, कोहरे और प्रदूषकों के फंसने के कारण स्मॉग लगातार बढ़ रहा है। सीपीसीबी के अनुसार, शहर के कई प्रमुख इलाकों में स्थिति भयावह है:

सरदार पटेल मार्ग: AQI 483 (सीवियर)

बड़ाखंबा रोड: AQI 474 (सीवियर)

पंडित पंत मार्ग: AQI 417 (सीवियर)

इन इलाकों से आई तस्वीरों में स्मॉग की मोटी परत साफ दिखाई दे रही है, जिसमें इमारतें और वाहन धुंध में पूरी तरह गुम हो गए हैं। (Delhi News) इस खतरनाक प्रदूषण को देखते हुए GRAP के स्टेज-4 प्रतिबंध लागू हैं, जिसमें निर्माण कार्यों पर रोक और पुराने डीजल वाहनों की एंट्री बैन है।

Also Read –India Russia Oil Import: ट्रंप का टैरिफ फुस्स! भारत ने 5 महीने में रूसी तेल खरीद का बनाया रिकॉर्ड, चीन के बाद बना दूसरा सबसे बड़ा खरीदार

पश्चिमी विक्षोभ और 2 डिग्री की गिरावट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर पाकिस्तान के ऊपरी हिस्सों में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 17 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। इससे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या भारी बर्फबारी की संभावना है। आईएमडी का अनुमान है कि इस बर्फबारी के बाद उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में पहुंचेंगी, जिससे न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। (Delhi News) आईएमडी ने अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान गिरने की चेतावनी जारी की है।

यातायात पर खतरा: घना कोहरा जारी रहेगा

आईएमडी ने अगले कुछ दिनों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। अगले दो दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। इस घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त की है कि इस बार ऊंचे इलाकों में बर्फबारी सामान्य से देरी से हो रही है, जिसे वे जलवायु परिवर्तन का स्पष्ट संकेत मानते हैं। हालांकि, आने वाला पश्चिमी विक्षोभ तेज बर्फबारी लाकर इस कमी को पूरा कर सकता है। वहीं, कोहरे और शांत हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, हालांकि बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं कुछ राहत दे सकती हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें