Dhirendra Shastri News : धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, थाने पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता, किया हंगामा

Dhirendra Shastri News : धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी, थाने पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता, किया हंगामा
Facebook
X
WhatsApp

Dhirendra Shastri News : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। जान से मारने की धमकी देने का यह मामला यूपी के बरेली से सामने आया है। फेसबुक के माध्यम से दी गई धमकी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सिर तन से जुदा करने की बात कही गई है।

Dhirendra Shastri News : धीरेंद्र शास्त्री को जान मारने की धमकी

Dhirendra Shastri

जिसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भड़क उठे। उन्होंने जिले के आंवला कोतवाली में एक शिकायती पत्र दिया है। जिसमें कहा है कि सनातन धर्म के गुरु पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की फोटो लगाकर अशोभनीय तरह से एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसमें सिर तन से जुदा का ऑडियो भी लगाया गया है।

इस वीडियो से हिंदू लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज के संगठनों में काफी आक्रोश है। इसके चलते सैकड़ो की संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर बरेली के आंवला कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस अधिकारी से इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।

image 140

Dhirendra Shastri News : पुलिस ने फैज पर दर्ज किया मुकदमा

फिलहाल, कोतवाली पुलिस ने धमकी देने के आरोप में फैज रजा नाम के शख्स के खिलाफ 505 (2) धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। वहीं, इस पूरे मामले में हिंदूवादी संगठन के नेता ने कहा कि फैज रजा ने फेसबुक पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का फोटो लगाकर उनका सिर तन से जुदा करने और अशब्द लिखते हुए स्टेट्स लगाया है।

image 141

इसमें सिर तन से जुदा का गाना भी शामिल है। उसकी पोस्ट पर कुछ और लोगों ने भी अभद्र टिप्पणी की है। इन सब हरकतों से माहौल खराब हो सकता है, इसलिए आरोपी पर सख्त एक्शन लिया जाए। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को धमकी मिल चुकी है। धीरेंद्र शास्त्री को केंद्र सरकार ने वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी है। उनकी सुरक्षा में हर समय कई जवान मुस्तैद रहते हैं।

https://youtu.be/0mmk-6zrbrg?si=hGxUNmMvHHTMTQIY

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें