Divyanka Tripathi Baby Boy: ये हैं मोहब्बते और अन्य टीवी सीरियल में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जिन्होंने अपने फैंस को इस साल ये खुशखबरी सुनाई थी। कि वो दो से तीन होने जा रहे हैं। और अब वो पल आ ही गया है। जब दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि वो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं।
Divyanka Tripathi Baby Boy: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बने जुड़वा बेटों के पिता
Also Read –Aligarh News: अलीगढ़ में 600 रुपये के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 2016 में हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थामा था। 40 साल की उम्र में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया दोनों के घर पर खुशियों ने दस्तक दी है। एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। 26 मई को दिव्यांका और विवेक ने इंस्टाग्राम पर दो जुड़वां बेटों की तस्वीर वाला पोस्टर शेयर करके खुशखबरी दी। पोस्टर पर लिखा था, “हमने खुशी मांगी थी… भगवान ने कहा, ‘दुगुनी खुशी दे दो।’ जुड़वा बेटों का आशीर्वाद मिला है।”
अपने कैप्शन में, नए माता-पिता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “इंतजार आखिरकार खत्म हुआ… हमारे बेटे आ गए हैं और जिंदगी हमारी कल्पना से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण अर्जुन आ गए! दिवेक और मैं माता-पिता बनने के इस अद्भुत नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, इसलिए हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। #दिवेक #बेबीबॉयज #दिवेकबेबीज #ट्विन्स #न्यूपेरेंट्स।”
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया द्वारा जुड़वा बच्चों के जन्म की जानकारी शेयर करने के बाद, सोशल मीडिया पर उनके फैंस और दोस्तों ने उनको शुभकामनाएं दी है।
मार्च में, इस जोड़े ने एक प्यारी सी इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपने पहले बच्चे की उम्मीद की घोषणा की। दिव्यांका के मैटरनिटी फोटोशूट की झलकियाँ साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “10 साल बाद एक नया मोड़। कुछ सफ़र जल्दबाज़ी के बारे में नहीं होते… वे एक साथ तैयार होने के बारे में होते हैं। और जब आपको लगता है कि आपकी कहानी पूरी हो गई है… ज़िंदगी उसमें एक सबसे खूबसूरत अध्याय जोड़ देती है। अभी भी उस पल को जी रहे हैं।














