Divyanka Tripathi Twins: टीवी की जानी मानी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने पिछले महीने ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया, दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंट होने के 6 महीने तक ये खुशखबरी अपने चाहने वालों से छिपाए रखी, इसके बाद जब मीडिया गलियारों में दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी की चर्चाएं तूल पकड़ी, तब दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने खुद गुड न्यूज सोशल मीडिया पर दी और अब यह भी खबर मिली है कि दिव्यांका त्रिपाठी एक नहीं, बल्कि जुड़वा बच्चों की मां बनने वालीं हैं।
Divyanka Tripathi Twins: दिव्यांका त्रिपाठी देंगी ट्विंस को जन्म
टीवी इंडस्ट्री का बेहद प्यारा कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया शादी के 10 साल बाद अपने घर पर नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे। 10 साल बाद इनके जीवन में खुशियां आ ही रहीं हैं, लेकिन दिलचस्प बात तो यह है कि एक साथ डबल खुशी आ रही है, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका त्रिपाठी Twins को जन्म देंगी।
दिव्यांका त्रिपाठी का हाल ही में बेबी शॉवर हुआ, इससे पहले भी उनका बेबी शॉवर हुआ था, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई थी और अब परिवार वालों द्वारा दिव्यांका त्रिपाठी का बेबी शॉवर आयोजित किया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहें हैं। (Divyanka Tripathi Twins) एक वीडियो ऐसा भी सामने आया है, जिसमें विवेक दिव्यांका के बेबी बंप पर हाथ फेरते हुए उससे कुछ बातें करते नजर आ रहें हैं, इन Videos पर फैंस खूब प्यार लुटा रहें हैं।
कब होगी दिव्यांका त्रिपाठी की डिलीवरी
अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने पहले ही अपनी ड्यू डेट का खुलासा कर दिया था, उन्होंने बताया था कि उनकी ड्यू में मिड जून है और वे अपने बच्चों को जन्म मुंबई में ही देंगी। (Divyanka Tripathi Twins) खुशखबरी तो यह है कि दिव्यांका त्रिपाठी के घर एक साथ दो बच्चों की किलकारी गूंजने वाली है, यह खबर सुन फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं।
2016 में दिव्यांका-विवेक की हुई थी शादी
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी निजी जिंदगी को हमेशा प्राइवेट ही रखते हैं, दोनों की प्रेम कहानी के बारे में बताएं तो इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत स्टार प्लस के शो “ये हैं मोहब्बते” के सेट पर हुई थी, जहां पहले दोनों अच्छे दोस्त बनें, फिर प्यार हुआ और फिर बात डेटिंग तक आ पहुंचीं, कुछ समय की डेटिंग के बाद दोनों ने 2016 में ग्रैंड अंदाज में शादी रचाई थी। शादी के 10 साल बाद दिव्यांका और विवेक के घर ट्विंस की किलकारी गूंजने वाली है।




















