रिपोर्ट -मनोज कुमार
Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के थाना रामनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोबरहा में भूमि विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यहां के 65 वर्षीय बुजुर्ग और उनकी पत्नी सुषमा, साथ ही परिजन झरखी, गन्ना संस्थान परिसर में धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। दंपति ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
पीड़ित झरखी के अनुसार, उनके परिवार में पैतृक संपत्ति का बंटवारा पहले ही हो चुका है, जिसमें आबादी की जमीन का आधा हिस्सा उनके परिवार का और आधा हिस्सा विपक्षी पक्ष, फूलचंद आदि के पास है। (Barabanki) उनका कहना है कि यह बंटवारा पुरखों के समय से चला आ रहा है और दोनों पक्ष बराबर-बराबर हिस्से के हकदार हैं।
झरखी ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष के पप्पू पुत्र नन्हा और उनके परिवार के लोग उन्हें अकेला और कमजोर समझकर उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। (Barabanki) इसके लिए उन्हें लगातार डराया-धमकाया जा रहा है और आए दिन मारपीट की घटनाएं भी हो रही हैं।
पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि उन्हें अपने ही हिस्से की जमीन पर निर्माण कार्य करने से रोका जा रहा है। (Barabanki) इतना ही नहीं, विपक्षी पक्ष द्वारा उनके घर में घुसकर दो बार जानलेवा हमला भी किया जा चुका है। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया है, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
Also Read –T20 World Cup 2026: ईशान किशन की मेहनत रंग लाई: टी20 विश्व कप में मिली कप्तानी और सफलता
बुजुर्ग दंपति का कहना है कि आरोपियों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिससे उनका जीवन खतरे में है। इसी के चलते उन्होंने धरने का रास्ता अपनाया है और शासन-प्रशासन से जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
फिलहाल, यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।















