Faridabad News: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में सोमवार तड़के एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। यहां ग्रीन फिल्ड कॉलोनी के 787 नंबर बहुमंजिला मकान में सुबह करीब चार बजे अचानक आग लग गई। शुरुआत में किसी को अंदाजा नहीं था कि यह आग इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगी। मकान की पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट के एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग भड़की। देखते ही देखते धुआं ऊपर की मंजिलों में भर गया और दूसरी मंजिल पर रहने वाले परिवार की जिंदगी कुछ ही मिनटों में अंधकार में डूब गई।
Faridabad News: धुएं से घुटी तीन जिंदगियां
हादसे में दूसरी मंजिल पर रह रहे सचिन कपूर, उनकी पत्नी रिंकू और बेटी सुजान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही धुआं फ्लैट में फैला, परिवार के पास निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा और तीनों की सांसें वहीं थम गईं। यह पल उनके लिए बेहद डरावना रहा होगा, जिसकी कल्पना भर से रूह कांप उठती है।
बेटे ने लगाई जान बचाने की छलांग
इस हादसे में एक करिश्मा भी हुआ। सचिन कपूर का बेटा आर्यन ने हिम्मत दिखाते हुए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। (Faridabad News) इस कदम ने उसकी जान तो बचा ली, लेकिन ऊंचाई से गिरने की वजह से उसके पैर में चोट लग गई। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस ने संभाली जांच
घटना की सूचना मिलते ही सूरजकुंड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। (Faridabad News) पुलिस ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के सही कारणों की जांच जारी है। फिलहाल यह माना जा रहा है कि एसी में खराबी से शॉर्ट सर्किट हुआ और वही आग फैलने का कारण बना।
हादसे के बाद ग्रीन फिल्ड कॉलोनी में मातम पसरा हुआ है। पड़ोसियों का कहना है कि हादसा बेहद दर्दनाक और अचानक हुआ। (Faridabad News) सभी यही सोच रहे हैं कि अगर समय रहते आग पर काबू पा लिया जाता तो शायद तीन मासूम जिंदगियां बचाई जा सकती थीं।















