Farrukhabad News: नवाबगंज थानाक्षेत्र में मंगलवार की रात युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या करने का कारण पत्नी के बच्चों सहित मायके चला जाना बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोगामेड़ी हत्याकांड: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया. #india24x7livetv #NewsUpdate #Gogamedihatyakand pic.twitter.com/uM6WfHc1JS
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 6, 2023
नवाबगंज थानाक्षेत्र के ग्राम नगला हीरा सिंह निवासी भूरे राजपूत (36 ) खेती किसानी का काम करता था। कुछ दिन पूर्व पत्नी मायके चली गई थी। पति के कई बार फोन करने के बाद जब पत्नी घर पर नहीं आई तो वह बच्चों के साथ मारपीट करने लगा। बच्चों ने फोन पर मां को बताया। मंगलवार को विनीता देवी अपनी ससुराल नगला हीरा सिंह आई। वह चारों बच्चों को साथ लेकर चली गई।
Farrukhabad News: प्रधानमंत्री आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
पत्नी के इस कृत्य से आहत पति ने बीती रात नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भूरे अपने परिजनों से अलग मकान बनाकर रह रहा था। सुवह भूरे की मां राम पोथी देवी अपने पुत्र के घर पहुंची। उसने दरवाजे को खोला तो उसकी चीख निकल गई। दरवाजे के सामने ही उसके पुत्र का शव फंदे पर लटका हुआ था।
Farrukhabad News: घटना की जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत ने थाना अध्यक्ष को सूचना दी। अनिल राजपूत नगला हीरा सिंह गांव के ही रहने वाले हैं। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष जेपी शर्मा तथा फ़िंगर प्रिंट टीम ने जांच पड़ताल की। भूरे की पत्नी विनीता देवी का मायका आकल गंज थाना मऊ दरवाजा में है। उसकी बड़ी पुत्री वंदना (13 ) नंदी देवी( 5 )परी (3 ) और एक पुत्र आर्यन (1 ) बताया जाता है।
भूरे के पिता लज्जाराम की 12 साल पूर्व मौत हो चुकी है। मृतक की मां राम पोथी का रो-रोकर बुरा हाल है। भूरे पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। भूरे के भाई रामवीर ने थाना पुलिस को फौती सूचना दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।










