Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले (Ghaziabad News) के मसूरी थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के अपहरण का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों सगी बहनें नाबालिग हैं। एक की उम्र 15 वर्ष है और दूसरी की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है। किशोरियों के पिता ने थाने में आकर शिकायत दर्ज़ कराई। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों किशोरियों की तलाश शुरू कर दी थी।
हेमंत सोरेन फिलहाल न्यायिक हिरासत में रहेंगे, ED की रिमांड पर कल आएगा फैसला. #india24x7livetv #NewsUpdate #HemantSoren pic.twitter.com/uCBe6QtQ51
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 1, 2024
पिता द्वारा शिकायत दर्ज़ कराने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस को एक किशोरी दिल्ली में तो दूसरी किशोरी गाजियाबाद से पुलिस ने बरामद किया है। दरअसल गांव के ही दो युवक किशोरियों से शादी करना चाहते थे। इसी काम को अंजाम देने के लिए वो दोनों किशोरियों को मोटरसाइकिल पर अपहरण कर ले गए थे।
Ghaziabad News: जाने विस्तार में क्या है मामला
गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के एक गांव से दो सगी बहनों का अपहरण कर लिया गया था। दोनों ही किशोरियां नाबालिग हैं। किशोरियो के पिता का आरोप है कि गांव के ही चार युवकों ने उनकी दोनों बेटियों का अपहरण किया था। उनमें से दो युवक उनकी बेटियों के साथ कोर्ट मैरिज करना चाहते थे। पुलिस की मदद से एक बेटी गाजियाबाद जबकि दूसरी दिल्ली में पायी गयी।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि चार लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों किशोरियों को कोर्ट के सामने पेश किया जा रहा है। गाजियाबाद के थाना मसूरी के एक गांव में रहने वाले शख्स ने आरोप लगाया है कि उनकी दो बेटियों को चार युवक मोटरसाइकिल पर अपहरण करके ले गए थे। पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक पिता ने बताया है कि उनकी बेटियों को जबरन ले जाते हुए गांव के कई लोगों ने देखा था।










