Ghaziabad News: लाइक और शेयर का ये कैसा नशा, रेल पटरी पर रील बनाते समय आई ट्रेन, कटकर युवती और 2 युवकों की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक युवती और दो युवकों को रेलवे ट्रैक पर रील बनाना भारी पड़ गया। अचानक तेज रफ्तार रेल गाड़ी ने तीनों को ही चपेट में ले लिया। (Ghaziabad News) तीनों की ही मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तीनों की शिनाख्त में जुट गई।

रेलवे ट्रैक पर एक युवती और दो युवकों की मौत

जानकारी के मुताबिक, थाना मसूरी क्षेत्र के कल्लू गढ़ी रेलवे फाटक के पास एक युवती और दो युवक रेलवे ट्रैक पर वीडियो रेल बना रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार रेलगाड़ी पद्मावत एक्सप्रेस आई और उसकी चपेट में आने से तीनों की ही मौत हो गई। (Ghaziabad News) राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि तीनों ही रेलवे ट्रैक पर वीडियो रेल बना रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

download 1 8
Ghaziabad News

लोको पायलट ने बताया, ट्रेन का कई बार बजाया हार्न

पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार रात 09ः00 बजे कल्लू गढ़ी रेलवे फाटक और डासना के बीच में हुआ है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, लोको पायलट ने बताया कि तीनों ट्रेन की पटरी पर खड़े थे तभी पद्मावत एक्स्प्रेस ट्रेन आई और उसकी चपेट में आने से तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। (Ghaziabad News) राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि तीनों ही रेलवे ट्रैक पर वीडियो रेल बना रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। (Ghaziabad News) युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष है, जबकि दोनों युवकों की उम्र 30 से 35 वर्ष लग रही है। फिलहाल मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने भी मेमो में वीडियो बनाने की बात लिखी है। पायलट ने कई बार हार्न बजाया, लेकिन तीनों ने सुना नहीं। आखिरकार इनकी जान चली गई।

https://youtu.be/ubuVAgXyL90

ये भी पढ़े – http://india24x7livetv.com/up-news-fire-bro

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें