Ghaziabad Three Sisters Suicide Case: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जिस उम्र में सपने पनपते हैं और जिंदगी मुस्कुराती है, उसी उम्र में तीन सगी बहनों ने एक साथ दुनिया को अलविदा कह दिया। बुधवार तड़के जब शहर गहरी नींद में था, तब एक सोसाइटी में ऐसा सन्नाटा पसरा, जो लंबे समय तक लोगों के दिलों में गूंजता रहेगा।
Ghaziabad Three Sisters Suicide Case: भारत सिटी टाउनशिप में मची अफरा-तफरी
यह दर्दनाक घटना गाजियाबाद के लोनी इलाके की भारत सिटी टाउनशिप में बुधवार सुबह करीब 2 बजे हुई। (Ghaziabad Three Sisters Suicide Case) सोसाइटी की एक ऊंची इमारत की 9वीं मंजिल से तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर कूदकर जान दे दी। तेज आवाज सुनकर जब लोग बाहर निकले तो नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
अस्पताल पहुंचते ही घोषित हुई मौत
पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लड़कियों को तुरंत लोनी संयुक्त अस्पताल ले जाया गया। (Ghaziabad Three Sisters Suicide Case) हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद सोसाइटी में मातम का माहौल है और हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि तीन मासूम जिंदगियां एक साथ खत्म हो गईं।
ये भी पढ़ें –Mumbai Mayor: 11 फरवरी को मुंबई को मिलेगा नया मेयर, महिला के लिए आरक्षित है यह सीट
16, 14 और 12 साल की थीं तीनों बहनें
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीनों बहनें सगी थीं और उनकी उम्र 16, 14 और 12 साल थी। (Ghaziabad Three Sisters Suicide Case) शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों ऑनलाइन गेम खेलने की आदी थीं। परिवार ने उन्हें बार-बार गेम खेलने से मना किया था, जिससे वे नाराज चल रही थीं।
ऑनलाइन गेम को लेकर परिवार से होता था विवाद
बताया जा रहा है कि कोरोनाकाल के बाद से तीनों लड़कियां नियमित रूप से स्कूल भी नहीं जा रही थीं। (Ghaziabad Three Sisters Suicide Case) माता-पिता उनकी पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंतित थे और उन्हें ऑनलाइन गेम से दूर रखना चाहते थे। इसी बात को लेकर घर में अक्सर तनाव रहता था। पुलिस का कहना है कि परिवार द्वारा गेम खेलने से मना करने के बाद ही यह कदम उठाया गया।
जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। यह घटना एक बार फिर बच्चों में बढ़ती ऑनलाइन गेम की लत और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।















