Gorakhpur News: सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण का प्राकट्योत्सव, मंदिर के गर्भगृह में की पूजा अर्चना

Facebook
X
WhatsApp

Gorakhpur News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में पारंपरिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्यमंत्री ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन-कीर्तन और मधुर भजनों का आनंद उठाया। मध्य रात्रि मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विधि विधान से विशिष्ट पूजा अर्चना की।

रात 12 बजे प्रभु श्रीकृष्ण के प्राकट्य के उपरांत ”नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की” की मंगल धुन, सोहर गीत और घंट घड़ियाल की ध्वनि के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर उन्हें गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए। (Gorakhpur News) लड्डू गोपाल को पालने में बैठाकर श्रद्धाभाव से उन्हें झूला झुलाया।

वह महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन कार्यक्रम शामिल हुए। यह कार्यक्रम सुपरिचित लोक गायक उत्तर डॉ. राकेश श्रीवास्तव के संयोजन में शाम से ही शुरू था। राकेश श्रीवास्तव व उनकी टीम के सदस्यों के अलावा सांसद रविकिशन शुक्ल ने भी झूम झूमकर श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी और अच्युतम केशवम जैसे भक्तिगीत सुनाए।

जन्माष्टमी का मुख्य धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के गर्भगृह में रात 11:30 बजे से प्रारंभ हुआ और ठीक मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोपरांत मंगल गीत व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, वाराणसी से आए महामंडलेश्वर संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

https://youtu.be/ryuh6Y9tvKM?si=qcdh9ut-FXLtRrsU

ये भी पढ़े- https://crimecomplaint.com/bihar-news-uproar-in-tajia-procession-over-showing-saffron-flag-and-throwing-stones/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें