रिपोर्ट -मिथिलेश गुप्ता
Chandauli: चंदौली। जिलाधिकारी श्री चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य लांघे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम पंचायत समाधान दिवस के आयोजन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और आयोजन की कार्यप्रणाली पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि छोटी छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को तहसील दिवस और थाना दिवस में आना पड़ता है। (Chandauli) तो ऐसे में लोगों की समस्या का समाधान तत्काल ग्राम पंचायतों पर ही किया जाएगा जिसमें भूमि से संबंधित विवाद के लिए ग्राम पंचायत से संबंधित लेखपाल व विट के पुलिस कर्मी उपस्थित रहेंगे।

इस आयोजन का पूर्ण रूप से लाभ आम जनमानस को मिले इसकी जिम्मेदारी सभी उप जिलाधिकारी,पुलिस क्षेत्राधिकारी और खण्ड विकास अधिकारी की होंगे।जिलाधिकारी ने बताया कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य है कि लोगों को छोटी छोटी समस्याओं को लेकर भटकना ना पड़े। (Chandauli) इसमें अगर ग्राम पंचायत स्तर पर समाधान नहीं हो रहा तो संबंधित क्षेत्र के खण्ड विकास अधिकारी और थानाध्यक्ष मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुये उसको थाना दिवस में निस्तारित करे अगर वहा भी सम्भव नहीं है तो संबंधित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ज्वाइंट स्थलीय निरीक्षण कर जनपद स्तर पर लाए। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से आम जनता की परेशानियों को दूर करने में काफी सहूलियत होगी।
ये भी पढ़ें –Air India: बड़ा हादसा टला! दुबई से दिल्ली जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, यात्रियों को उतारा गया
समाधान दिवस का आयोजन माह के प्रत्येक शुक्रवार को दो पाली में किया जाना है प्रथम पाली में प्रातः11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक एक गांव द्वितीय पाली 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक दूसरे गांव में आयोजित किया जाएगा। (Chandauli) भूमि से संबंधित समस्या के साथ अन्य जैसे आय-जाती किसी योजना से संबंधित समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। इसके लिए भूमि विवाद के शिकायत/ निस्तारण रजिस्टर और अन्य शिकायत/ निस्तारण रजिस्टर बनेगा।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर जगत सांई,अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, प्रभागीय वनाधिकारी बी शिवशंकर,अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार वी०रा०,पुलिस क्षेत्राधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।









