Sonbhadra: हिण्डाल्को रेणुकूट में 25वीं पुष्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

Sonbhadra: रेणुकूट। हिण्डाल्को रेणुकूट के टाउनशिप प्रशासन विभाग द्वारा 25वीं पुष्प प्रदर्शनी का भव्य एवं सफल आयोजन क्लब हिण्डाल्को परिसर में किया गया। यह आयोजन एचआरबीपी हेड- श्री अजय सिन्हा एवं टाउन एडमिन हेड- श्री राजेश तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पुष्प प्रदर्शनी ने कॉलोनीवासियों, कर्मचारियों एवं औद्योगिक ईकाइयों को प्रकृति, सौंदर्य एवं पर्यावरण संरक्षण के साझा मंच पर एकत्र किया।

पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन क्लस्टर हेड श्री समीर नायक, एवं क्लस्टर एचआर हेड श्री जसबीर सिंह द्वारा किया गया। (Sonbhadra) इस अवसर पर हिण्डाल्को रेणुकूट के वरिष्ठ प्रबंधन की गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह में पर्यावरणीय संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा इस प्रकार के आयोजनों को सतत विकास की दिशा में आवश्यक कदम बताया गया।

इस वर्ष की पुष्प प्रदर्शनी में टाउनशिप निवासियों की अत्यंत उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कुल 184 प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जिनमें विविध प्रजातियों के फूल, सजावटी पौधे, मौसमी एवं स्थायी पुष्प, तथा रचनात्मक पुष्प सज्जा प्रदर्शित की गई। इन प्रविष्टियों ने न केवल प्रतिभागियों की सृजनात्मकता को उजागर किया, बल्कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रकृति से जुड़ाव को भी प्रदर्शित किया।

WhatsApp Image 2026 01 20 at 7.08.13 PM 1

Also Read –Sonbhadra: हिण्डाल्को रेणुकूट में सड़क सुरक्षा माह का जोरदार आगाज

औद्योगिक श्रेणी में ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, हाई-टेक कार्बन तथा रेणुसागर पॉवर डिवीजन ने सहभागिता करते हुए आकर्षक एवं विषय-आधारित पुष्प एवं हरित प्रदर्शनी प्रस्तुत की। (Sonbhadra) इन प्रदर्शनों में जैव-विविधता, हरियाली संरक्षण, सतत विकास तथा पर्यावरण–अनुकूल औद्योगिक सोच को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया।
प्रतियोगिताओं का निर्णय कर्नल (सेनि.) रोहित शर्मा, श्री सुनील कांत पांडेय एवं सुश्री कुमुद की प्रतिष्ठित निर्णायक मंडली द्वारा किया गया। निर्णायकों ने सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन सौंदर्य, नवाचार, पौधों की गुणवत्ता, रख-रखाव एवं विषयवस्तु के आधार पर किया।

पुष्प प्रदर्शनी का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह भी क्लब हिण्डाल्को परिसर में अत्यंत गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। (Sonbhadra) समारोह की अध्यक्षता श्री समीर नायक ने की। इस अवसर पर श्री रोहित चौरसिया, श्री जय तिवारी, श्री पी. के. उपाध्याय सहित हिण्डाल्को रेणुकूट के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनकी सराहना की गई तथा प्रतिभागियों के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन श्री एस. पी. सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को प्रभावी ढंग से संयोजित किया। (Sonbhadra) उनके कुशल संचालन से कार्यक्रम अनुशासित, रोचक एवं समयबद्ध रूप से संपन्न हुआ।

Also Read –Murshidabad SIR Controversy: सुलग उठा मुर्शिदाबाद! इस एक ‘चिंगारी’ ने हिला दी पूरे बंगाल की राजनीति, कटघरे में ममता सरकार, SIR रोकने की थी साजिश?

25वीं पुष्प प्रदर्शनी न केवल एक सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय आयोजन रही, बल्कि इसने टाउनशिप में हरित सोच, जैव-विविधता संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता को नई दिशा प्रदान की। यह आयोजन हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट की पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण सिद्ध हुआ।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें