Chandauli: चंदौली साईं बाबा की 100वीं जयंती पर मानव सेवा केंद्र परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: नौगढ़- गुरुवार को मानव सेवा केंद्र परिसर में श्री सत्य साईं बाबा की 100वीं जयंती के शुभ अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। (Chandauli) रथ का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर “प्रेम वाहिनी रथ” के माध्यम से आम जनमानस को आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति एवं आध्यात्म के माध्यम से मानवता और गरीबों की सेवा हेतु प्रेरित किया गया।

Also Read –Huma Qureshi Brother: हुमा कुरैशी के भाई कौन हैं? जिनकी गोली मारकर कर दी गई हत्या जानिए इनके परिवार के बारे में सबकुछ

कार्यक्रम में मानव सेवा केंद्र के निदेशक जगतनारायण जी, अध्यक्ष रमेश सिंह उपजिलाधिकारी श्री अनुराग सिंह, उपनिरीक्षक अभय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान गुरुप्रसाद तथा श्री सत्य साईं समिति के अनुयायियों सहित नौगढ़ के सम्मानित लोगों ने प्रेम वाहिनी रथ का दर्शन किया एवं प्रसाद ग्रहण किया।

Also Read –Bihar News: बिहार को आज मिलेगी बहुत बड़ी सौगात! माता सीता मंदिर का होगा शिलान्यास, अमित शाह रहेंगे मौजूद

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने मानव सेवा के इस पावन कार्य में सहभागी बनने का संकल्प लिया और श्री सत्य साईं बाबा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा ली

रिपोर्ट -विशाल गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें