Hamirpur News: आपने अभी तक शादी में कार-लग्जरी कार दहेज में दूल्हे को देते हुए सुना और देखा होगा, लेकिन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक अनोखा दहेज दूल्हे को मिला है। शादी में दूल्हे को उपहार में बुलडोजर मिलने से बारातियों ने योगी बाबा जिन्दाबाद के नारे लगाए। (Hamirpur News) दूल्हा भारतीय नौसेना में कार्यरत है। वहीं, दुल्हन भी सिविल सेवा सर्विस की तैयारी कर रही है। शादी में उपहार में दूल्हे को बुलडोजर दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया में इस बीच सुर्खियां बटोर रहा है।
भारतीय नौसेना के फौजी की अनोखी शादी
आपको बता दे की हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी परशुराम प्रजापति आर्मी में हैं। इन्होंने अपनी बेटी नेहा प्रजापति की शादी इसी थाना क्षेत्र के सौखर गांव में स्वामीदीन चक्रवर्ती के पुत्र योगेन्द्र के साथ तय की थी। योगेन्द्र भी भारतीय नौसेना में नौकरी करता है। (Hamirpur News) बताते हैं कि पिछले दिनों दोनों की शादी सुमेरपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में धूमधाम से की गई। बारातियों का भव्य स्वागत किया गया। टीका के बाद दूल्हे ने शादी के मंडप में नेहा के साथ सात फेरे लिए।

कार से ये बुलडोजर अच्छा है
शादी की अन्य रस्में सम्पन्न कराने के बाद शुक्रवार को दुल्हन के पिता ने दूल्हे को ऐसा उपहार दिया, जिसे देख बाराती भी दंग रह गए। दूल्हे को बुलडोजर मिलने पर बारातियों ने योगी बाबा जिन्दाबाद के नारे लगाए। पहली बार शादी में उपहार में बुलडोजर मिलने पर जहां बाराती और आम लोग दंग रह गए। (Hamirpur News) वहीं, दूल्हे के परिजनों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे। परिजनों ने कहा कि कार से ये बुलडोजर अच्छा है, इससे तो फायदा ही होता रहेगा।
बताया कि ऐसा पहली बार देखा गया है कि शादी में दूल्हे को बुलडोजर उपहार में मिला है। (Hamirpur News) सौखर गांव के सरपंच कप्तान सिंह ने बताया कि उनके गांव में दूल्हे को शादी में बुलडोजर मिला है, जिससे पूरा गांव खुश है। बताया कि दूल्हा योगेन्द्र भारतीय नौसेना में कार्यरत है।

दुल्हन सिविल सेवा सर्विस की करेगी तैयारी
देवगांव के सरंपच ने बताया कि गांव की बेटी नेहा सिविल सेवा सर्विस की तैयारी कर रही है। (Hamirpur News) उसकी शादी भारतीय नौसेना के फौजी योगेन्द्र के साथ सम्पन्न हो गई है। परिजनों ने बताया कि नेहा का सिविल सेवा सर्विस में जाने का सपना है। वह इसके लिए अर्से से तैयारी भी कर रही है। बताया कि अब शादी के बाद भी सिविल सेवा सर्विस की तैयारी जारी रहेगी।
https://youtu.be/J6Cn3_S_2Y4









