Hardoi News: भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर जताया शोक

Facebook
X
WhatsApp

Hardoi News: हरदोई में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। रफ्तार के कहर के चलते बाइक सवार तीन लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। हरदोई में हुए भीषण सड़क हादसे का संज्ञान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लिया है और मृतक के परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।

image 322

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी राहगीरों से जुटाई।पुलिस ने फिलहाल अभियोग पंजीकृत कर लिया है और पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन को जप्त कर वाहन चालक के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। (Hardoi News) हरदोई में इससे पहले भी रफ्तार के कहर ने कई लोगों की जान ले ली है। पुलिस द्वारा लगातार वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन उसकी सकारात्मक असर फिलहाल जनपद में देखने को नहीं मिल रहा है। हरदोई में लगातार बड़े वाहन नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे पर फर्राटा भरते नजर आ जाते हैं।

Also Read –Israel Iran War: फाइनली रुक गई वॉर! ईरान-इजरायल के समझौते में ट्रंप की डील, अब हुआ हमला तो क्या होगा फिर…

Hardoi News: अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर

मामला हरदोई जनपद के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र का है जहां प्रताप नगर की तरफ से आ रहे हैं एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने प्रताप नगर की ओर जा रहे हैं बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। (Hardoi News) हादसा इतना भयावक था की बाइक सवार बिल्लू पुत्र साधू रैदास सौरभ पुत्र सुशील रैदास निवासी झरोईया जनपद हरदोई व अभिषेक निवासी लोहार खेड़ा कुतुब नगर जनपद सीतापुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Also Read –Son of Sardaar 2 Poster: सन ऑफ सरदार 2 का नया पोस्टर जारी, जानिए कबतक रिलीज होगी फिल्म

हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। (Hardoi News) पुलिस के मुताबिक दो युवक एक ही गांव के थे जबकि तीसरा युवक दोनों मृतकों का रिश्ते में बहनोई लगता था जिसकी मौत हुई है। मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है।मामले में अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें