UP Board 12th Topper List : इंटर में महक ने किया टॉप, दूसरे नंबर रहीं ये तीन छात्राएं और एक छात्र; देखें लिस्ट

Facebook
X
WhatsApp

UP Board 12th Topper List: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, हाई स्कूल में 90.11 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

इंटरमीडिएट में प्रयागराज की छात्रा महक ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर तीन छात्राएं और एक छात्र रहे हैं। चारों के समान अंक आए हैं।

दूसरे नंबर पर अमरोहा की साक्षी 96.80 फीसदी, सुल्तानपुर के आदर्श यादव 96.80 प्रतिशत, प्रयागराज की शिवानी सिंह 96.80%, कौशाम्बी की अनुष्का सिंह 96.80 प्रतिशत शामिल हैं। जबकि तीसरे नंबर पर इटावा की मोहिनी 96.40 फीसदी रहीं हैं।

प्रयागराज कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित किए गए। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और निदेश डॉ. महेंद्र देव ने रिजल्ट जारी किया। इस दौरान परिणाम के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट, कुल पास फीसदी, जेंडर वाइज परफॉर्मेंस और जनपद-वार परिणामों के आंकड़े भी जारी किए गए हैं।
हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक हुई थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि प्रदेश के कुल 8,140 परीक्षा केन्द्रों पर 13 दिनों में परीक्षाएं आयोजित की गईं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से दो अप्रैल 2025 तक निर्धारित 261 मूल्यांकन केन्द्रों पर किया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें