IndiGo: नशे में यात्री ने इंडिगो फ्लाइट की एयर होस्टेस से की बदतमीजी, सह-यात्रियों से भी किया झगड़ा

Facebook
X
WhatsApp

IndiGo: मुंबई पुलिस ने स्वीडन के एक हवाई यात्री को गिरफ्तार किया है। यात्री पर आरोप है कि उसने शराब के नशे में इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्टेस से बदतमीजी की। साथ ही आरोपी यात्री ने साथी यात्रियों से भी झगड़ा किया। आरोपी की पहचान स्वीडन निवासी कलास एरिक हेराल्ड जोनास वेस्टबर्ग के रूप में हुई है। बैंकॉक से मुंबई आने वाली इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई-1052 में यह घटना घटी।

क्या है मामला

खबर के अनुसार, आरोपी यात्री ने फ्लाइट के दौरान खाना मांगा लेकिन जब यात्री को बताया गया कि फ्लाइट में खाना खत्म हो गया है। जब यात्री ने जिद की तो उसके लिए चिकन डिश का इंतजाम किया गया। (IndiGo) जब एयर होस्टेस पेमेंट के लिए उनके पास पीओएस मशीन लेकर गई तो आरोप है कि यात्री ने एयर होस्टेस के हाथ को गलत तरीके से पकड़ लिया। जब एयरहोस्टेस ने इसका विरोध किया तो आरोपी यात्री ने हंगामा शुरू कर दिया।

पीड़ित एयर होस्टेस ने आरोप लगाया कि यात्री ने इंडिगो के स्टाफ को गालियां भी दीं और अन्य यात्रियों के साथ भी झगड़ा किया। शिकायत के बाद फ्लाइट के मुंबई पहुंचने आरोपी यात्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपी को अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने आरोपी को जमानत दे दी।

हाल के समय में कई मामले आए सामने

बता दें कि हाल के समय में फ्लाइट में यात्रियों द्वारा हंगामा करने के कई मामले सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में बीते तीन महीनों में आठ हवाई यात्रियों को फ्लाइट में गड़बड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनमें एयर इंडिया में एक यात्री द्वारा महिला सहयात्री पर पेशाब करने का मामला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/new-delhi-bjp-once-again-targeted-congress-on-corruption/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें