Jaipur Accident: बेकाबू डंपर ने कार को मारी टक्कर, 50 लोगों को रौंदा, 13 की दर्दनाक मौत

Facebook
X
WhatsApp

Jaipur Accident: राजस्थान के जयपुर में हरमाड़ा थाना क्षेत्र के लोहामंडी रोड पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक डंपर ने पहले एक कार को टक्कर मारी और इसके बाद नियंत्रण खोते हुए 4 अन्य गाड़ियों में टक्कर मार दी। इस हादसे में कुल 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 40 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Jaipur Accident: डंपर ने मारा टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर का चालक शराब के नशे में था। उसने सड़क पर जो कुछ भी आया उसे रौंदते हुए आगे बढ़ा, जिससे लगभग 50 लोग गंभीर रूप से प्रभावित हुए। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू कर लिया स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। (Jaipur Accident) घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के मरीजों को बड़े अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। दुर्घटना के कारण आसपास का यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। राजस्थान के जयपुर में हरमाड़ा के लोहा मंडी इलाके में दोपहर करीब 1 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, एक डंपर का ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी और चलती गाड़ियों को रौंदता चला गया। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

Also Read –Chandauli: चंदौली ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग लगाएं, 10 लाख रुपये ऋण देगी सरकार: जिला ग्रामोद्योग अधिकारी

300 मीटर तक मौत का तांडव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने करीब 300 मीटर तक वाहनों को टक्कर मारते हुए मौत का तांडव मचा दिया। (Jaipur Accident) सबसे पहले उसने एक कार को टक्कर मारी, फिर बाइक, ऑटो और अन्य वाहनों को कुचल दिया। सड़क पर मलबा और शव बिखरे पड़े थे, जिससे दृश्य भयावह हो गया।

राहत कार्य और अस्पताल में अफरा-तफरी

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। (Jaipur Accident) कई घायलों को कांवटिया हॉस्पिटल और एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Also Read –Bihar elections 2025: स्पेलिंग चैलेंज! ओवैसी ने तेजस्वी को ललकारा: ‘Extremist’ लिखकर दिखाओ! – बिहार की सियासत में नया वार!

पुलिस की कार्रवाई

हरमाड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक डायवर्ट किया और शवों को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी भेजा। डंपर को क्रेन की मदद से हटाया गया और सड़क पर जाम धीरे-धीरे खुलवाया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें