Jalaun Crime News : जनपद जालौन में सोमवार को एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई, जिसने शिक्षा जगत सहित पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया। गोपालपुरा स्थित के.पी.एच. जूनियर हाई स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत अनुरुद्ध पाल (55 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रघुवीर प्रसाद, की सोमवार 29 दिसंबर 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मृत्यु हो गई। गंभीर अवस्था में उन्हें उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह लगभग 10 बजे की है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। (Jalaun Crime News) परिजनों को तत्काल सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी .315 बोर बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है।
Jalaun Crime News: परिवार में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (Jalaun Crime News) स्थानीय लोगों के अनुसार अनुरुद्ध पाल सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और लंबे समय से शिक्षा सेवा से जुड़े हुए थे।
विद्यालय प्रबंधन पर लगाए गए गंभीर आरोप
मृतक के बड़े पुत्र कमलेंद्र पाल ने विद्यालय प्रबंधन पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। (Jalaun Crime News) उनका कहना है कि उनके पिता को काफी समय से स्कूल प्रबंधन द्वारा मानसिक दबाव में रखा जा रहा था, जिससे वे अत्यधिक तनाव में रहने लगे थे। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।
Also Read –China: अरुणाचल प्रदेश पर अमेरिका ने ऐसी रिपोर्ट छापी, चीन को बुरा लग गया
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विद्यालय प्रबंधन से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
शिक्षा जगत में शोक
इस घटना के बाद क्षेत्र के शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों में शोक की लहर है। कई शिक्षकों ने कार्यस्थल पर मानसिक दबाव और तनाव जैसे विषयों पर गंभीरता से विचार किए जाने की आवश्यकता जताई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।









