Jammu Kashmir Bus Accident: रामनगर-उधमपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, पहाड़ी से गिरी बस, 16 की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Jammu Kashmir Bus Accident: जम्मू-कश्मीर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र में एक यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम नौ लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Jammu Kashmir Bus Accident: खगोते के पास हादसा, बस अनियंत्रित होकर फिसली

यह हादसा रामनगर के खगोते इलाके के पास हुआ, जहां बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क से फिसल गई। (Jammu Kashmir Bus Accident) स्थानीय लोगों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और एक खतरनाक मोड़ पर चालक संतुलन नहीं बना सका। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां सड़कें संकरी और घुमावदार हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है।

Also Read –Samrat Chaudhary: चाणक्य का मार्गदर्शन और सम्राट का राज! नीतीश कुमार ने थामी JDU की कमान, विधायक दल की बड़ी बैठक आज

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। घायलों को बस से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। (Jammu Kashmir Bus Accident) कई गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट पर रखा गया है और डॉक्टरों की टीमें लगातार घायलों की देखभाल कर रही हैं।

प्रशासन सतर्क, जांच जारी

जिला प्रशासन ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। रामनगर के एसडीएम ने बताया कि बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और हर घायल को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Also Read –Deepika Padukone Film Raaka: क्या प्रेग्नेंसी के चलते Deepika Padukone के हाथ से निकल जाएगी Raaka?

सड़क और मौसम बनते हैं हादसों की वजह

उधमपुर-रामनगर मार्ग पर अक्सर सड़क की खराब स्थिति और मौसम की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पहाड़ी रास्तों पर तेज रफ्तार और लापरवाही भारी पड़ सकती है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुधार और बेहतर यातायात प्रबंधन की मांग फिर से उठाई है।

केंद्रीय मंत्री ने जताया दुख

इस घटना पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी दुख जताया। उन्होंने बताया कि प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में रहते हुए राहत कार्यों की निगरानी की जा रही है। घायलों को हरसंभव मदद देने और गंभीर मामलों में एयरलिफ्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें