Jennifer Winget Husband: टीवी के एक से एक हिट शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर चर्चाओं में आ गईं हैं और इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनका कोई प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है, जी हां! वैसे तो जेनिफर अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करतीं है, लेकिन फिर भी वे अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ चुकीं हैं, दरअसल खबरें हैं कि जेनिफर विंगेट अपने बॉयफ्रेंड संग जल्द ही दूसरी शादी करने वालीं हैं, चलिए जानते हैं कि आखिर जेनिफर विंगेट के बॉयफ्रेंड कौन हैं और वे करते क्या हैं।
Also Read –Ujjwala Yojana: 89 रुपए महंगा हुआ LPG, ऊपर से सब्सिडी में कटौती, जानिए नए नियम
Jennifer Winget Husband: कौन हैं जेनिफर विंगेट के बॉयफ्रेंड
एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के बॉयफ्रेंड का नाम विलियम इस्माइल (Ishmael William) है, विलियम इस्माइल सिंगापुर में रहते हैं, वे एक बिजनेसमैन हैं। बता दें कि विलियम डिजिटल ग्रुप और फाइनेंशियल ट्रेडिंग सेक्टर से जुड़े हुए हैं, वे सिंगापुर में MHC Digital Group में ‘डायरेक्टर ऑफ बिजनेस डेवलपमेंट एंड ट्रेडिंग’ के पद पर कार्यरत हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेनिफर और विलियम काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहें हैं, और अब विलियम ने उन्हें शादी के लिए भी प्रपोज कर दिया है, और जेनिफर ने तुरंत हां भी कर दिया, दावा तो यह भी किया जा रहा है कि विलियम और जेनिफर की सगाई हो चुकी है और अब जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को नया नाम दे सकते हैं। फिलहाल, दोनों वेडिंग वेन्यू की तलाश में जुट हुए हैं और जेनिफर तो जोरों से अपनी शादी की तैयारियां कर रहीं हैं। बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जेनिफर और विलियम दोनों ही क्रिश्चियन हैं, ऐसे में दोनों क्रिश्चियन रीति रिवाज से ही शादी करेंगे।

जेनिफर विंगेट की पहली शादी
जेनिफर विंगेट की पहली शादी अभिनेता करण ग्रोवर के साथ हुई थी। जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की शादी 9 अप्रैल 2012 को हुई थी, दोनों ‘दिल मिल गए’ सीरियल में काम करते हुए एक दूसरे के करीब आए थे। हालांकि, शादी के दो साल बाद ही साल 2014 में ये दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आने लगी और फिर 2015 में इनका आधिकारिक तलाक हो गया था। करण से तलाक लेने के 12 साल बाद जेनिफर एक बार फिर अपने जिंदगी के सबसे खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत करने जा रहीं हैं ।















