Jhansi News : यूपी में ज्‍योत‍ि मौर्या जैसा एक और मामला, लेखपाल बनते ही पत्नी ने पति से तोड़ा रिश्ता

Jhansi News : यूपी में ज्‍योत‍ि मौर्या जैसा एक और मामला, लेखपाल बनते ही पत्नी ने पति से तोड़ा रिश्ता
Facebook
X
WhatsApp

Jhansi News : यूपी में एक बार फिर ऐसा मामला सामने आया है, जब एक पत्नी ने सरकारी नौकरी लगने के बाद अपने पति का छोड़ दिया है। मामला झांसी का है। एक पति मजदूरी करके अपनी पढ़ी लिखी पत्नी को एक अच्छे ओहादे बैठाने के लिए भसक कोशिश करता रहा, लेकिन जैसे ही पत्नी सरकारी ओहादे पर बैठी तो उसने अपने मजूदर पति से किनारा कर लिया। यह बात तब सामने आई, जब युवक पत्नी की खोजते हुए झांसी कलेक्ट्रेट पहुंचा, यहां पर नवनियुक्त लेखपालों को ज्वाइनिंग लेटर बांटे जा रहे थे और उसने मीडिया को अपनी आप बीती सुनाई।

Jhansi News : लेखपाल बनते ही घर छोड़कर चली गई पत्नी

झांसी के रहने वाले नीरज विश्वकर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रिचा सोनी और उसकी करीब ढाई साल पहले लव मैरिज हुई थी। जब उसे लेखपाल की सरकारी नौकरी मिली तो वह छोड़कर चली गई। वह साल पांच से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों की पहली मुलाकात एक दोस्त के घर में हुई थी। नीरज ने बताया कि वो कारपेंटर का काम करता है। करीब 5 साल पहले झांसी की सत्यम कॉलोनी में रहने वाली रिचा सोनी से दोस्त के घर उसकी मुलाकात हुई थी। ढाई साल पहले एमपी के ओरछा मंदिर में जाकर हमने शादी थी।

image 12

Jhansi News : सरकारी नौकरी लगते ही बदले रुख

उसने कहा कि शादी के बाद हम दोनों घर में आकर रहने लगे। इस दौरान रिचा ने मुझे बताया था कि वह आगे पढना चाहती है। आगे की पढ़ाई में मदद की, लेकिन जब रिचा का सरकारी नौकरी लेखपाल में चयन हो गया, उसके उसके रुख बदल गए। लेखपाल के पद पर चयन होने के बाद वह उसे छोड़कर चली गई. तबसे लेकर अब तक वह लौटकर घर नहीं आई। पत्नी के लिए वह पुलिस से लेकर कई अधिकारियों के चक्कर लगा चुका है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। दर दर भटक रहा हूं। आज जब मुझे यह पता चला कि उसे लेखपाल का नियुक्ति पत्र मिलना था, जब इसकी जानकारी हुई तो मैं कलेक्ट्रेट आया हुआ था। उसे खोजने के लिए हर जगह देखा, लेकिन वह नहीं मिली। वह नियुक्ति पत्र लेकर चली गई। मैने इनके लिए हर कुछ किया।

Jhansi News : लड़की ने किया इनकार

image 157

हालांकि जब मीडिया वालों ने लड़की रिचा सोनी ने बात करने की कोशिश की गई तो उसने सामने आने से इनकार कर दिया और यह कहा कि उसकी नीरज विश्वकर्मा से कोई शादी नहीं हुई है। नीरज ने बताया कि फैमिली कोर्ट में सेक्शन 9 दायर कर अपने घर बुलाया था, लेकिन नहीं वह आई। जनवरी में उसका लेखपाल पद पर चयन हुआ था। 18 जनवरी को वह घर छोड़कर चली गई थी। नीरज बताया कि एक बार रिचा कोतवाली में मिली थी, तब यह कहने लगी कि एसडीएम के पास जाओ ओर शपथ पत्र देकर आओ कि कोई शादी नही हुई है।

Jhansi News : ‘रोजाना मजदूरी कर पत्नी को पढ़ाया’

5 साल की शादी पर भारी पड़ा 5 महीने का प्यार, पति ने ही बॉयफ्रेंड संग कराया  पत्नी का विवाह | Gorakhpur husband arrange marriage wife with her boyfriend  two children | TV9 Bharatvarsh

पीड़ित पति ने कहा कि हमने रिचा को पढ़ाने के लिए बड़ी मुश्किलों का सामना किया। हम कारपेंटर है। रिचा ने जो चाहा हमने किया। हम 400-500 रुपए प्रतिदिन कमाते थे। आज वह कहती है कि हमारी शादी नहीं हुई है। हमारे पास शादी की फोटो और प्रमाणपत्र है, क्या यह फर्जी हैं। फरवरी 2022 में हमारी ओरछा में शादी हुई थी?

Jhansi News : ज्योति मौर्य का मामला भी था सुर्खियों में

image 158

इससे पहले प्रयागराज में ऐसा ही केस समाने आया था और सोशल मीडिया में खूब सुर्खियों में रहा था। इतना नहीं ही, यह मामला मुख्यमंत्री योगी के पास तक भी पहुंचा था। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी पति आलोक मौर्य ने यूपी पीसीएस अधिकारी पत्नी ज्योति मौर्य पर साथ ना रहने और उससे जान का खतरा होने के आरोप लगाए थे। आलोक का कहना था कि उसकी पत्नी के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अवैध संबंध भी थे। पति का आरोप था कि पत्नी अधिकारी बनने के बाद उसे छोड़ दिया।

https://youtu.be/iI89Q7d1Zkg?si=Al7XLB4-U2bhnobz

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें