Jharkhand: सतबरवा प्रखंड परिसर में प्रखंड सह अंचल कार्यालय की ओर से मंगलवार को नशा मुक्ति शपथ अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व अंचलाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने किया। (Jharkhand) उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी उपस्थित लोगों के साथ-साथ पूरे जिलेवासियों को नशा छोड़ने और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। (Jharkhand) प्रखंड सह अंचल विकास पदाधिकारी समेत समस्त कर्मियों ने स्वयं नशा न करने और समाज को नशा मुक्ति की ओर प्रेरित करने की शपथ लेकर एक सकारात्मक संदेश दिया।

इस कार्यक्रम से पूरे प्रखंड में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए हानिकारक है, इसलिए इसे छोड़ने के लिए सभी लोगों को जागरूक होना आवश्यक है।
कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि “नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ और प्रगतिशील समाज की नींव है।”
अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक निरंतर चलने वाली सामाजिक प्रक्रिया है जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। (Jharkhand) कार्यक्रम समाप्ति के बाद लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

















