Kamal Haasan Support Thalapathy Vijay: साउथ के सुपरस्टार कमल हासन जिन्होंने थलापति विजय की तमिलनाडु में प्रचंड जीत पर बधाई दी थी। अब वो एक बार फिर तमिलनाडु में थलापति विजय को पूर्ण बहुमत ना मिल पाने पर उनके सपोर्ट में आ गए हैं। बता दे कि कमल हासन ना केवल एक अभिनेता ही हैं। अपितु वो एक राज्यसभा सांसद भी हैं। उन्होंने ने भी अपनी पार्टी का गठन किया था और चुनाव लड़े थे। लेकिन उनकी पार्टी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन थलापति विजय की पार्टी ने जिस तरह से जीत हासिल की है। उसके लिए Kamal Haasan भी उनको सपोर्ट कर रहे हैं। चलिए जानते हैं Kamal Haasan ने Thalapathy Vijay के लिए क्या लिखा है।
Also Read –Celina Jaitly Son: सेनिला जेटली के बेटे की मृत्यु कैसे हुई? जिसकी क्रब पर फूट-फूटकर रोई एक्ट्रेस
Kamal Haasan Support Thalapathy Vijay: कमल हासन ने थलापति विजय की पार्टी का किया समर्थन
टीवीके प्रमुख विजय ने कांग्रेस के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। हालांकि, राज्यपाल उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनके पास अभी भी पांच सीटों की कमी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने कहा कि विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित न करना तमिलनाडु की जनता के जनादेश का अपमान होगा।
Kamal Haasan ने एक्स पर पोस्ट किया है। कमल हासन ने कहा, “तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में जनता ने किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया है और न ही किसी को सत्ता सौंपी है। तमिलनाडु के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मेरे भाई एम.के. स्टालिन ने घोषणा की है कि हम जनता के फैसले का सम्मान करेंगे और एक जिम्मेदार विपक्षी दल के रूप में कार्य करेंगे। मैं उनकी राजनीतिक कूटनीति का सम्मान करता हूं।”
Also Read –Recruitment in UP: CM योगी आदित्यनाथ ने 481 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए
उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों को भी अपने कर्तव्यों का उचित निर्वहन करना चाहिए। यह तथ्य कि पहले से निर्वाचित 233 सदस्य अभी तक शपथ नहीं ले पाए हैं, राज्य और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए एक बड़ा नुकसान है।”
उन्होंने आगे कहा, “सर्वोच्च न्यायालय ने एस.आर. बोम्मई मामले में स्पष्ट रूप से कहा है कि बहुमत विधानसभा के अंदर साबित होना चाहिए, राजभवन के अंदर नहीं। मैं केवल किसी पार्टी की ओर से नहीं, बल्कि एक भारतीय नागरिक के रूप में संवैधानिक आकांक्षाओं की आवाज बनकर बोल रहा हूं। तमिलनाडु की जनता के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए।”















