उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर उपचुनाव से पहले कन्हैया निषाद नामक एक शख्स की तस्वीरें इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस शख्स ने अपने शरीर पर ‘आई लव यू डिंपल भाभी’ लिखा है। ये साइकिल से कुशीनगर से मैनपुरी तक का 700 किलोमीटर लंबा सफर तय कर चुका है। उनकी साइकिल के साथ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और उन्हें रास्ते में मिले लोगों की सेल्फी में भी देखा जा सकता है। याद दिला दें कि समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल है। उन्होंने ये भी कहा कि वह इस साइकिल यात्रा को तब तक नहीं रोकेंगे जब तक कि राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बन जाती।
पार्टी के पक्के समर्थक है कन्हैया निषाद
अपनी साइकिल पर 700 किमी की यात्रा करने की योजना बना रहे समाजवादी पार्टी के समर्थक कन्हैया निषाद ने कहा कि उनके मन में पार्टी और दिवंगत पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के लिए बहुत सम्मान है। उन्होंने कहा,”मैंने डिंपल यादव के समर्थन में कुशीनगर से मैनपुरी तक साइकिल से यात्रा करने का फैसला किया है।









