Kanpur News: एक बड़े निजी बैंक में कार्यरत महिला कर्मचारी का धमकी भरा वीडियो बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला खुद को “ठाकुर” बताते हुए गुस्से में किसी को चेतावनी देती नजर आ रही है। वीडियो सामने आने के बाद यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि बैंक के भीतर आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे स्थिति इस हद तक बिगड़ गई। किससे महिला बैंककर्मी की तीखी बहस हो रही थी, इसे लेकर भी भ्रम बना हुआ था।
सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग इसे बैंक कस्टमर और बैंककर्मी के बीच हुआ विवाद मान रहे थे और महिला कर्मचारी को निशाने पर लिया जा रहा था। (Kanpur News) कुछ लोगों ने इस पूरे मामले को उत्तर प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक और जातीय माहौल से भी जोड़कर देखा। इसी बीच अब महिला बैंककर्मी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम को विस्तार से समझाया है और कहा है कि वह अपने बयान पर कायम हैं और ठाकुर होने पर गर्व महसूस करती हैं।
Also Read –UP News: गोवंश तस्करी करते चार आरोपी गिरफ्तार, नौ पशु मुक्त
Kanpur News: क्या है वायरल वीडियो में
वायरल वीडियो करीब 44 सेकंड का है, जो पनकी साइट नंबर-दो स्थित एक निजी सेक्टर बैंक की शाखा का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रही महिला बैंककर्मी का नाम आस्था सिंह है, जो 15 दिसंबर से उक्त शाखा में रिलेशनशिप अफसर के पद पर तैनात हैं। (Kanpur News) वीडियो में आस्था सिंह किसी पर नाराज होते हुए कहती सुनाई देती हैं “अपने पति को समझा दो, मुझे जानती नहीं, ठाकुर हूं, यहां बकैती नहीं चलेगी।” खुद को ठाकुर बताकर कही गई यही बात वीडियो के वायरल होने की मुख्य वजह बनी।
अब आस्था सिंह ने खुद रखा पक्ष
वीडियो वायरल होने के बाद आस्था सिंह ने एक नया वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि अब तक लोगों के सामने केवल एक पक्ष आया है, जबकि पूरा सच सामने आना जरूरी है। आस्था के अनुसार यह घटना करीब एक महीने पुरानी है और 6 जनवरी की है। (Kanpur News) उन्होंने स्पष्ट किया कि यह किसी बैंक कस्टमर से जुड़ा मामला नहीं है और न ही उन्होंने किसी ग्राहक के साथ अभद्रता की। आस्था सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति से उनकी बहस हुई, वह उसी बैंक में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के पति थे। संबंधित महिला कर्मचारी ने इस्तीफा दे दिया था और उसी दिन रिलीविंग ऑर्डर की मांग की जा रही थी। इस दौरान महिला की ननद सुबह से ही बैंक शाखा में बैठी हुई थीं, जिसको लेकर उनकी बहस हुई।
Also Read –Sharad Pawar Hospitalized: शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज
बैंक में क्या हुआ था उस दिन
आस्था के मुताबिक, बहस के बाद महिला कर्मचारी ने अपने भाई यानी अपने पति को इसकी जानकारी दी। (Kanpur News) इसके बाद महिला का पति शाम करीब साढ़े चार बजे, बैंक का कार्य समय समाप्त होने के बाद, शाखा में घुस आया और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। आस्था का आरोप है कि उसने उनसे जाति पूछी और धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया। आस्था सिंह का कहना है कि जब उनके साथ बदसलूकी हुई, वीडियो बनाया गया और वायरल करने की धमकी दी गई, तभी गुस्से में उन्होंने वह बयान दिया।
उन्होंने माना कि शब्द गलत हो सकते हैं, लेकिन अपमान और धमकी को सहना आसान नहीं था। (Kanpur News) आस्था ने यह भी कहा कि वह अपने “ठाकुर हूं” वाले बयान पर अब भी कायम हैं और इस पर उन्हें गर्व है। आस्था सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी उन्होंने ईमेल के माध्यम से अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है। वहीं इस मामले पर शाखा प्रबंधक सुमित कुमार ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।















