Karishma-Kareena Kapoor: करीना कपूर (Kareena Kapoor) व करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor)को कौन नहीं जानता है। दोनो बॉलीवुड जगत की सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियां ही नहीं है दोनो बहनें भी है। कपूर खानदान की पहली सफल बहनों की यदि कोई जोड़ी है, तो वो करिश्मा कपूर व करीना कपूर (Karishma-Kareena Kapoor) की है। जहाँ करिश्मा कपूर 90 दशक की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक है, तो वहीं करीना कपूर 90दशक से लेकर आज तक दर्शको के दिलों पर राज करती है। करिश्मा कपूर व करीना कपूर ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन आज हम बात करने जा रहे है कि करीना कपूर खान व करिश्मा कपूर में से कौन ज्यादा सफल है और किसके पास ज्यादा संपत्ति है।
करिश्मा कपूर 90 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक है लेकिन इस समय करिश्मा कपूर ने काफी लंबे समय से फिल्मों से दूरी बना ली है। करिश्मा को आखिरी बार 2012 में डेजरेस इश्क में देखा गया था। कपूर खानदान की एक परंपरा थी कि कपूर खानदान की लड़कियाँ फिल्मी दुनिया में काम नहीं करेगी। लेकिन करिश्मा कपूर ने इस परंपरा को तोड़ते हुए फिल्मी जगत में कदम रखा और आज वो एक सफल अभिनेत्री है।
![Karishma-Kareena Kapoor: किसके पास है ज्यादा संपत्ति, करिश्मा कपूर या करीना कपूर? 2 article l 2021821215511557075000](https://india24x7livetv.com/wp-content/uploads/2024/03/article-l-2021821215511557075000.jpg)
महज 16 साल की उम्र से ही करिश्मा कपूर ने प्रेम कैदी नाम की फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी। 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी करिश्मा कपूर ने संजय कपूर (Sanjay Kapoor) से शादी की लेकिन इनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चली और 2016 में संजय कपूर व करिश्मा कपूर (Sanjay Kapoor And Karishma Kapoor) का तलाक हो गया। करिश्मा कपूर के अभी दो बच्चे है, समायरा (Karishma Kapoor Daughter) और कियान (Karishma Kapoor Son) जिनकी परवरिश करिश्मा कपूर अकेले ही करती है।
Karishma-Kareena Kapoor: करिश्मा कपूर लाइमटाइट में बनी रहती
फिल्मी दुनिया से लंबे समय से दूर रहने के बाद भी 49 साल की (Karishma Kapoor Age) करिश्मा कपूर लाइमटाइट में बनी रहती है। करिश्मा कपूर की इनकम का सोर्स मॉडलिंग व एड्स है। इसके अलावा वो बड़े ब्रांड की एंबेसडर भी है। इसके साथ ही करिश्मा कपूर Babyoye कंपनी की शेयर होल्डर है और कई चैरिटी ऑर्गनाइजेशंन के साथ काम करती है। कई टीवी शोज में करिश्मा कपूर को बतौर जज भी काम करते हुए देखा गया है। यदि हम करिश्मा कपूर के कुल नेटवर्थ की बात करे तो करिश्मा कपूर की कुल संपत्ति 12 मिलियन डॉलर यानि 87 करोड़ (Karishma Kapoor Net Worth In Indian Rupees) के लगभग है। करिश्मा कपूर जल्द ही Murder Mubarak Movie जो कि Netflix पर 15 मार्च 2024 को रिलीज होगी। उसमें नजर आने वाली है।
![Karishma-Kareena Kapoor: किसके पास है ज्यादा संपत्ति, करिश्मा कपूर या करीना कपूर? 3 karisma kapoor kareena kapoor](https://india24x7livetv.com/wp-content/uploads/2024/03/karisma-kapoor-kareena-kapoor.jpg)
करीना कपूर ने साल 2000 में रिफ्यूजी फिल्म (Kareena Kapoor First Film) से सिनेमा जगत में अपने करियर की शुरूआत की थी। करीना कपूर अभी भी फिल्मों में लगातार काम करती रहती है। 29 मार्च 2024 को करीना कपूर की फिल्म Crew रिलीज होने वाली है। साल 2012 में करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से शादी कर ली और पटौदी खानदान की बहू बन गई। करीना कपूर और सैफ अली खान के दो बच्चे (Karena Kapoor Son) है।
![Karishma-Kareena Kapoor: किसके पास है ज्यादा संपत्ति, करिश्मा कपूर या करीना कपूर? 4 1689772 entertainmen1](https://india24x7livetv.com/wp-content/uploads/2024/03/1689772-entertainmen1-1024x683.webp)
यदि हम करीना कपूर के इनकम सोर्स की बात करे तो करीना फिल्मों के अलावा कई फेमस कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर भी है। जिनके लिए वो करोड़ो चार्ज करती है। इसके अलावा वो टीवी एड एंडोसर्मेंट के माध्यम से भी कमाई करती है। बता दे कि एक फिल्म के लिए करीना कपूर 10-12 करोड़ रूपए (Kareena Kapoor Fees) तक चार्ज करती है। इसके अलावा करीना कपूर मॉडलिंग से भी पैसे कमाती है। यदि हम करीना कपूर के कुल नेटवर्थ की बात करे तो उनका कुल नेट वर्थ 60 मिलियन डॉलर है जिसका मतलब है 485-490 करोड़ रूपए (Kareena Kapoor Net Worth In Indian Rupees) के करीब