
Kartik Aaryan New Movie: भूल भूलैया 3 के सुपरहिट होने के बाद Kartik Aaryan की झोली में बैक टू बैक कई सारी फिल्में आ गिरी है। जिसमे अनुराग कश्यप और करण जौहर की फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इन दोनों फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है। इसके बाद Kartik Aaryan नागजिला और अपनी कुछ फिल्मों के सीक्वल में नजर आएंगे। (Kartik Aaryan New Movie) तो वहीं अब जाकर खबर आ रही हैं Kartik Aaryan एक बार फिर से प्यार का पंचनामा फेम डायरेक्टर लव-रंजन के साथ दुबारा बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।
Kartik Aaryan New Movie: कार्तिक आर्यन लव रंजन के साथ करेंगे अपनी अपकमिंग मूवी
2011 में लव रंजन और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने पहली बार प्यार का पंचनामा में एक साथ काम किया था। यह फिल्म एक स्लीपर हिट साबित हुई थी। जिसके बाद दोनों ने 2015 में इसके सीक्वल पर काम किया ये भी दर्शकों को पसंद आई। फिर दोनों सोनू के टीटू की स्वीटी में साथ नजर आए। (Kartik Aaryan New Movie) जिसने बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीत लिया। अब जाकर एक बार फिर से कार्तिक आर्यन और लव रंजन एक साथ एक नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं।
Also Read –Bihar News: प्रियंका गांधी का बिहार दौरा, महिलाओं के मुद्दों पर जोर, महागठबंधन का नया संकल्प पत्र जा
रिपोर्ट के अनुसार- “लव रंजन और कार्तिक आर्यन हमेशा से किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के बारे में चर्चा कर रहे थे और आखिरकार एक ऐसी स्क्रिप्ट मिल गई है जो तीन बेहतरीन मनोरंजक फिल्मों के लिए ज़िम्मेदार इस जोड़ी के साथ आने को सही ठहराती है। फिल्म 2026 में शुरू होगी और अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है।
बता दे कि इस प्रोजेक्ट से जुड़ी सभी जानकारियाँ अभी गुप्त रखा गया है। लेकिन लव रंजन (Luv Ranjan) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) दोनों फिर से एक साथ काम करने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। यह फिल्म कार्तिक और लव रंजन की पाँचवी फिल्म होगी। जिसमें दोनों साथ में नजर आएंगे।
Also Read –सूर्यकुमार यादव ने ICC से कहा- ‘निर्दोष हूं…’, आज आएगा पाकिस्तान की शिकायत पर फैसला














