Lakhimpur Kheri: श्री गांधी इंटर कालेज बेलरायां में स्व०सीताराम अग्रवाल जी की स्मृति में आज बड़ी ही धूमधाम से स्थापना दिवस मना या गया

Lakhimpur Kheri: श्री गांधी इंटर कालेज बेलरायां में स्व०सीताराम अग्रवाल जी की स्मृति में आज बड़ी ही धूमधाम से स्थापना दिवस मना या गया
Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur Kheri: निघासन बेलरायां खीरी-श्री गांधी इंटर कालेज बेलरायां में स्व०सीताराम अग्रवाल जी की स्मृति में आज बड़ी ही धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया।जिसमें स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल प्रतियोगिता तथा कौशल विकास सहित रोजगार प्रदर्शनी व विभिन्न विधाओं से युक्त संस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन कर बच्चों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।साथ ही छात्र-छात्राओं ने नारी- सशक्तिकरण, देशभक्ति, सहित विभिन्न लोक कलाओं पर आधारित एक से एक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। (Lakhimpur Kheri) मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार हरी लाल,मिल के जीएम संजय सिंह व विद्यालय के प्रबन्धक राजेश अग्रवाल और उप प्रबंधक देवेन्द्र सिंह,कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम का सुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व फूल अर्पित कर किया गया मुख्य अतिथि निघासन नायब तहसीलदार हरी लाल व विशिष्ट अतिथि चीनी मिल बेलरायां के जीएम संजय सिंह का स्वागत विधालय प्रबंधक राजेश अग्रवाल व प्रधानाचार्य अजय कुमार गुप्ता ने माल्यापर्ण कर किया. (Lakhimpur Kheri) कार्यक्रम के समापन पर प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने आये हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधालय स्टाफ व कमेटी के अथक प्रयासों से आज विधालय नए कीर्तिमान को छूने का प्रयास कर रहा है क्षेत्र के सैकड़ों बच्चे स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर स्कूल व अपने माता पिता का नाम रोशन कर रहे हैं।

Lakhimpur Kheri: कार्यक्रम सैकड़ों अभिवावक मौजूद रहे

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य अजय कुमार गुप्ता ने किया इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अजय गुप्ता,विक्रमेन्द्र प्रसाद भल्ला,लक्ष्मी नरायन वर्मा,दामोदर वर्मा, कालेज के कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता,यशोदाननंद मिश्र, देवेंद्र वर्मा,जगदीश गुप्ता, वैभव अग्रवाल, राकेश वर्मा के अलावा प्रधानाचार्य अजय गुप्ता, शिक्षक अनिल श्रीवास्तव,नईम अंसारी, विनीत मिश्र, जेपी वर्मा,अंकित गुप्ता,राजेश मौर्य सहित सैकड़ों अभिवावक मौजूद रहे हैं।

रिपोर्ट- चन्द्र मोहन

https://youtu.be/Qcm1PDDFWv0?si=NZ-ScSZV5Xmrf64v

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें