Lakhimpur News: एनएच 730 पर भीषण सड़क हादसा, मैजिक और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Lakhimpur News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जनपद के खमरिया-खीरी में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे 730 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंचगांव और भरेहटा गांव के बीच मैजिक वाहन और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार करीब 6 से 7 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की ओर जा रहा था। (Lakhimpur News) इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

Also Read –Hamirpur Accident: हाईवे हादसे में 5 की मौत, बागेश्वर धाम से कानपुर लौट रहे थे दो परिवार

Lakhimpur News: हादसे के बाद मची चीख-पुकार

भीषण हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। (Lakhimpur News) सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहन और घायल लोगों को देखकर हर कोई सहम गया। आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करने की कोशिश की। लोगों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी।

सूचना मिलते ही ईसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाने की कवायद शुरू की गई।

मैजिक वाहन पूरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर आमने-सामने की थी, जिसकी वजह से मैजिक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वाहन बुरी तरह चकनाचूर हो गया।

Also Read –Fatehpur News: फतेहपुर में दर्दनाक हादसा: यमुना नदी में डूबने से चार दोस्तों की मौत

पुलिस फिलहाल मृतकों की पहचान कराने में जुटी हुई है। वहीं घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हाईवे पर प्रभावित रहा यातायात

वहीं इस सड़क हादसे के बाद नेशनल हाईवे 730 पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के कारण सड़क पर लंबा जाम जैसी स्थिति बन गई थी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराने का काम शुरू कराया। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतकों व घायलों के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें